बागबाहरा : कंवर समाज द्वारा NRB व मास्क भेंट
वर्तमान कोरोना काल को देखते हुए कोविड सेन्टर बागबाहरा मे मरीजों के लिए पैंकरा कंवर समाज महासभा खल्लारी की ओर से संक्रमण के रोकथाम व जीवन रक्षक हेतु 50 नग NRB Kit तथा मास्क अनुविभागीय अधिकारी भागवत जयसवाल एवं नायब तहसीलदार श्री राममुर्ति दीवान बागबाहरा को अध्यक्ष सम्माननीय श्री थानसिंग दीवान के नेतृत्व में भेंट किया गया। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश वैश्विक महामारी से गुजर रही हैं। इसके लिए हमें मानवता का परिचय देकर मरीजों में प्रेम, करूणा,दया व सेवा भाव पैदा करना जरूरी है। उन्होने कोविड के नोडल अधिकारी से चर्चा कर समाज के भर्ती हुए मरीजों का हाल-चाल भी जाना। इस बीमारी को हराने के लिए हमें शासन के नियमों का कड़ाई से पालन करना आवश्यक है तथा सावधानी ही कोरोना की असली दवा है। इस भेंट में श्रीराम दीवान, विनोद कुमार दीवान तथा लोकेश दीवान शामिल थे।