बागबाहरा : अस्थाई कोविड केयर हॉस्पिटल मरीजों के लिए हो रही व... - CG Sandesh

बागबाहरा : अस्थाई कोविड केयर हॉस्पिटल मरीजों के लिए हो रही वरदान साबित

देश में कोरोना की दूसरी लहर ने आम जन जीवन का हालात खराब कर दिया है। आम जन को उपचार के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है, वही दूसरी ओर प्राइवेट हॉस्पिटल में , मरीजो से दोगुनी रकम वसूलने के मामले सामने आ रहे है ।

वहीं प्रशासन के साथ सेवाभावी समाज के कई लोगों के मदद के लिए हाथ आगे बढा रहे हैं। बागबाहरा वार्ड नं एक भानपुर में आदिवासी छात्रावास को कोविड केयर सेंटर में तब्दील कीया गया है जहां क्षेत्र ले लोग अपने स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। सेवाभावी संस्थाए, समाज और दानदाताओ ने कोविड सेन्टर में उपयोग आने वाली सामग्रियों की व्यवस्था कर प्रशासन का भरपुर सहयोग किया, सेन्टर में भर्ती मरीज व कार्यरत कर्मचारियो के लिये नाश्ते व भोजन के लिये सिख समाज और राईसमिल एशोसियेशन व शाकम्भरी साल्वेंट प्लांट के संचालक ने मरीजो के मदद करने के उद्देश्य से नास्ता भोजन एंव का व्यस्था किया गया जो निरंतर संचालित है। इनके अलावा साहु समाज, कुर्मी समाज, जैन समाज, सिख समाज व अन्य लोग भरपुर सहयोग कर रहे हैं ।

एसडीएम भागवत जायसवाल ने बताया कि सभी के समन्वित प्रयासों से कोरोना महामारी को हराया जा सकता है। इस सेंटर में अब तक 119 कोविड मरीज भर्ती हो चुके है जिसमे से 59 मरीज कोरोना जैसी गंभीर बीमारी को मात देकर स्वस्थ हो घर जा चुके है, 17 अति गम्भीर मरीजो को रिफ़र किया गया है , उन्होने आगे बताया कि इसमे विभिन्न विभाग अपना आपसी समन्वय कर इस सेंटर में मूलभूत व्यवस्था स्थापित किये है।

कोरोना मरीजों के लिए रोल मॉडल बने एसडीएम,चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफइसके लिए ऑक्सीजन सिलेंडर व कॉन्सेट्रेनटर मशीन की व्यवस्था की गई है तथा बीएमओ व चिकित्सा विभाग के डॉक्टर व स्टाफ ने अपने कोरोना वारियर्स का मोर्चा संभाला है।

उनके समर्पित मेहनत व देखभाल से स्थानीय संक्रमित मरीजो को जीवनरक्षक स्वास्थ्य लाभ होगा। इसके संचालन के लिए आवश्यक दवाएं, उपकरणों की व्यवस्था के साथ साथ खाद्य सामग्री, उपयोगी वस्तुओं की व्यवस्था की गई है।

सहयोग से क्षेत्र के लोगों को जीवनदान नगर पालिका के द्वारा पेयजल, सफाई इत्यादि किया जा रहा है ।

क्षेत्र के विधायक द्वारिकाधीश यादव भी इस कोविड केयर सेन्टर के संचालन को शुरू करने में विशेष रुचि लिए और सबके सहयोग से क्षेत्र के लोगों को जीवनदान मिल रहा है जहां लोगो को कोविड प्रोटोकॉल के तहत दवाइयां, इंजेक्शन व डॉक्टरी परामर्श,भोजन, जलपान दिया जाएगा ताकि उनको संक्रमण से मुक्ति मिल सके वही अब बागबाहरा क्षेत्र के मरीजो को भर्ती के लिए जिला कोविड केंद्र या महंगे अस्पतालों और लंबी लाइनों से छुटकारा मिल रही हैं। 90 बेड के कोविड केयर सेन्टर में स्वास्थ्य विभाग से डा योगान्क चन्द्राकर, डा रेवेन्द्र साहु, डा प्रदीप चन्द्राकर के अलावा नर्सिंग स्टाफ़ व अन्य कर्मचारी निरंतर सेवा दे रहे हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें