पत्रकार साथियों व अन्य को फ्रंट लाईन वर्कर मानने पर माननीय भूपेश बघेल जी व कांग्रेस सरकार को साधुवाद : अंकित
बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमीटी ग्रामीण के प्रथम अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी अंकित बागबाहरा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी व प्रदेश के सारे मंत्रियों ने आज छत्तीसगढ़ में अब विभिन्न श्रेणी के लोगों को फ्रंट लाईन वर्कर मानते हुए उनका टीकाकरण किया जाएगा का फैसला लिया है जिसके लिए अंकित समेत खल्लारी क्षेत्र के समस्त कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस सरकार को साधुवाद दिया ।
वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अब राज्य के पत्रकार, वकील व उनके परिजन को, स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिभाषित कोमार्बिडिटी वाले व्यक्ति को, भोजन प्रदाय करने वाले एवं सब्जी विक्रेता, बस ड्राइवर कंडक्टर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, पंचायत सचिव/कर्मी, पीडीएस दुकान प्रबंधक और विक्रेता,इंस्टीट्यूशनल केयर में रहने वाली महिलाएं, गांव के कोटवार एवं पटेल, राज्य सरकार के कर्मचारी, राज्य पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग के कर्मचारी और उनके इमिडियेट परिजन ,वृद्धाश्रम में, महिला देखभाल केन्द्रों एवं बाल देखभाल में कार्यरत व्यक्ति,शमशान, कब्रिस्तान में कार्यरत व्यक्ति,दिव्यांग व्यक्ति, आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाली अर्धशासकीय संस्थाओं जैसे- प्राथमिक कृषि सहकारी समिति, मार्कफेड, सहकारी बैंक में कार्यरत कर्मचारी, कलेक्टर द्वारा कोरोना ड्यूटी पर लगाए गए व्यक्ति, राज्य शासन द्वारा परिभाषित किसी अन्य श्रेणी के व्यक्ति को भी शामिल किया गया है । अंकित बागबाहरा ने इन निर्णयों को प्रदेश के लिए इस निर्णय को मील का पत्थर बताया और समस्त नए जुड़े फ्रंट लाइन वर्कर को बधाई दी और पुनः बहुत-बहुत धन्यवाद आदरणीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी आपकी हर फैसले ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया कोरोना से लड़ने के लिए हौसला दिलाया।