मेरा बूथ कोरोना मुक्त की तरफ बढ़ते कदम : अंकित
बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमीटी ग्रामीण के प्रथम अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी अंकित बागबाहरा ने बताया कि पूरे प्रदेश की जनता को सुरक्षित रखने व इस प्राकृतिक महामारी से निपटने प्रदेश के मुखिया आदरणीय भूपेश बघेल जी द्वारा लगातार बड़े और कड़े निर्णय लिए जा रहे है ।आज बागबाहरा में वार्ड क्रमांक 11 बाबू सागर चंद वार्ड की पार्षद श्रीमाती खिलेश्वरी बघेल के पति व जिला महासचिव युवा कांग्रेस ताम्रध्वज बघेल व कई युवाओं ने इस कड़ी में 18 से 44 वर्ष तक के छत्तीसगढ़ प्रदेश के लगभग डेढ़ करोड़ युवाओं को मुफ्त टीके की घोषणा भी एक ऐतिहासिक फैसला बताया व इसकी जितनी प्रशंशा की जाए कम है कहा और वैक्सीन लगवाया ।
आगे अंकित ने बताया छत्तीसगढ़ सरकार में देश के औसत से कहीं ज्यादा लगभग 2200 टेस्टिंग प्रति 10 लाख में की जा रही है जिससे एक हफ्ते में ही 4 लाख से ज्यादा टेस्टिंग हो चुकी है । महासमुंद और कांकेर में नए वायरोलॉजी लैब में आरटीपीसीआर टेस्टिंग शुरू हो चुकी है । रायपुर इंडोर स्टेडियम के कोविड केअर सेंटर में अपने मरीजों को ऑनलाइन देख सकने की सुविधा दी गयी है । और वर्तमान में छत्तीसगढ़ के कोरोना मरीजों की रिकवरी दर भी 83 प्रतिशत के आस पास आ चुकी है।
वर्तमान में टीके हेतु रजिस्ट्रेशन,टीके की उपलब्धता करवाना,उसका मूल्य निर्धारित करवाना केंद्र के हांथों है,परंतु टीकों का कंपनी को भुगतान करना व यहां वैक्सीनेशन करवाना राज्य सरकार की जवाबदारी है । उसी का निर्वहन करते हुए जब मात्र डेढ़ लाख टीके ही राज्य को उपलब्ध हुए थे तब व्यवस्था बनाने व समाज के सबसे कमजोर तबके अंत्योदय कार्ड धारियों के टीके का निर्णय माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लिया गया,जो कि ना ही अपना महंगा इलाज करवा सकते हैं और ना ही अपना इंटरनेट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन ही करवा सकते है,जिसका की भाजपा द्वारा आरक्षण का आरोप लगा कर खूब विरोध किया गया इसके लिए भाजपा की जितनी निंदा की जाए कम है ।
वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार ने 75 लाख टीकों का आर्डर दे दिया है व भारत बायोटेक को 6 करोड़ 30 लाख व सीरम इंस्टीट्यूट को 9 करोड़ 35 लाख 89 हजार 650 रुपए का कुल मिला कर लगभग 16 करोड़ रुपये के अग्रिम का भुगतान भी कर दिया है ।
युवाओं ने टीका लगवाकर प्रदेश के मुखिया आदरणीय भूपेश बघेल जी के प्रति मुफ्त टीका लगवाने हेतु कृतज्ञता व्यक्त की साथ ही साथ सभी को टीका करण हेतु प्रोत्साहित भी किया । व मुख्यमंत्री जी के आह्वान मेरा बूथ कोरोना मुक्त की दिशा में मजबूती से काम करते हुए पार्षद पति अब तक अपने मोहल्ले के लगभग 50 युवाओं को वैक्सीन लगवा चुके है और प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित करने पुनः मुख्यमंत्री जी को साधुवाद दिया है इस मुहिम में ताम्रध्वज के साथ ,बजरंगी यादव,वीरेंद्र शुक्ला,प्रखर चंद्राकर,कृष्णा यादव,खेमराज सोनवानी,मनन अग्रवाल,अनिल पुजारा आदि बहुत सारे युवा जुड़े ।