बागबाहरा:कोरोना महामारी से निपटने ,मेरा बूथ कोरोना मुक्त की तरफ बढ़ते कदम
बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमीटी कोमाखान अध्यक्ष सन्तोष पटेल ने बताया कि पूरे प्रदेश की जनता को कोरोना महामारी से सुरक्षित रखने व इस प्राकृतिक महामारी से निपटने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी द्वारा लगातार बड़े और कड़े निर्णय लिए जा रहे है ।आज
कोमाखान क्षेत्र के ग्राम कोकड़ी में ग्रामीणों ने 18 से 45 आयुवर्ग के लोगों ने टीका करण का प्रथम डोज लगवा कर अपने जागरूकता का परिचय दिया ।जिसमे कोमाखान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष पटेल भी अपने ग्रमीण जनता सहित क्षेत्र की जनता को जागरूक करते दिखे। संतोष पटेल ने बताया किछत्तीसगढ़ प्रदेश के लगभग डेढ़ करोड़ युवाओं को मुफ्त टीके की घोषणा भी एक ऐतिहासिक फैसला बताया व इसकी जितनी प्रशंशा की जाए कम है ।संतोष पटेल के नेतृत्व में ग्राम कोकड़ी के युवावर्ग भी वैक्सीनशन को लेकर सामने आ रहे है और लोगो को भी टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहे है ।टीकाकरण के दौरान बागबाहरा विकासखण्ड के तहसीलदार भी ग्राम कोकड़ी में निरीक्षण के लिए उपस्थित रहे एंव ग्रामीणों को टीकाकरण करवाते देख ग्रामीणों का हौसला अफजाई किया साथ ही ग्रामीणों को प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करवाने के साथ साथ मास्क पहनने सेनीटाईजेशन के फायदे के बारे में लोगो को जागरूक किया गया।टीकाकरण के दौरान ग्राम सचिव सरपंच सहित आगनबॉडी कार्यकर्ता मितानिन दीदियों का सहयोग मिला सभी पंच गण ग्राम वासी उपस्थित रहे।