टीकाकरण में विभिन्न पत्रकारों को आ रही समस्या के निदान हेतु ... - CG Sandesh

टीकाकरण में विभिन्न पत्रकारों को आ रही समस्या के निदान हेतु आवाज उठाई : अंकित बागबाहरा

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रथम अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी अंकित बागबाहरा ने बताया कि आज सुबह-सुबह कोमाखान के पत्रकार भास्कर राव पंधारे का फोन आया व जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी फ्रंटलाइन वर्कर्स हेतु गाइड लाइन का उल्लेख व वाक्सिनेशन में उससे आने वाली समस्या से अवगत कराया । जिस पर अंकित बागबाहरा ने उनसे जिला जनसंपर्क द्वारा भेजी गई मेल की प्रति मंगवाई व तत्पश्चात तत्काल माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के सलाहकार  रुचिर गर्ग जी से चर्चा कर समस्त समस्या की सविस्तार जानकारी दी, जिस पर उन्होंने समुचित निवारण का आश्वासन दिया।

 
 इस व्यवहारिक दिक्कत पर तत्काल अंकित बागबाहरा ने महासमुंद जिलाधीश के नाम का पत्र ई-मेल के द्वारा जिला कार्यालय को प्रेषित किया जिस पर उन्होंने निम्नलिखित बातों पर ध्यान आकर्षित करवाया था 1) महासमुंद जिले के प्रत्येक कोनों से जिला मुख्यालय में आकर प्रमाण पत्र प्राप्त करना पत्रकारों के लिए वर्तमान कोविड-19 में संभव भी नहीं है वह सुरक्षित भी नहीं है । 2) जिले में अधिकतर समाचार पत्र समूह से जुड़े लोगों के पास अधिमान्यता पत्र नहीं है व पूरे जिले में अधिकतर व्यक्ति जो एजेंसी का मालिक है वही समाचार संकलन करता भी है परंतु जो वास्तव में समाचार पत्रों का वितरण करते हैं ऐसे हॉकर ही समाचारों का संकलन ज्यादा करते हैं ऐसे में अंकित बागबाहरा ने सुझाव दिया कि जिला ब्यूरो चीफ जिस समाचार पत्र का है वह अपने लेटर पैड पर अपने जिले के उन समस्त एजेंसी मालिकों व समाचार पत्र वितरण करने वाले व्यक्तियों का नाम देता है उसके आधार पर ऑनलाइन या व्हाट्सएप पर ही जिला जनसंपर्क कार्यालय उनके लिए पत्र जारी करें । 3) इसी प्रकार की समस्या वेब पोर्टल चलाने वालों के साथ भी है उस पर भी समुचित निर्णय हो , व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जो स्ट्रिंगर होते हैं या कैमरामैन होते हैं उनके साथ भी यह समस्या आ रही है इस पर भी तत्काल निर्णय की मांग अंकित बागबाहरा के द्वारा की गई थी जिस पर समुचित पहल भी जिला प्रशासन द्वारा कर दी गई जिस पर जिला प्रशासन को अंकित बागबाहरा ने साधुवाद दिया है ।।


अन्य सम्बंधित खबरें