पिथौरा : बायसन की  करंट लगने से मौत, आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

पिथौरा : बायसन की करंट लगने से मौत, आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद वनमण्डल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र पिथौरा में एक नर बायसन की मौत करंट लगने से हो गई। जानकारी के अनुसार अवैध शिकार के उद्देश्य से जीआई तार बिछाया गया था, जिस वजह से बायसन की मौत हुई। वन अधिकारी, सुरेश नवरंग डॉग स्क्वायड, अचानकमार्ग टाइगर रिज़र्व बायसन की मृत्यु की सूचना मिलते है ही मौके पर तुरंत पहुँचे गए थे।

उन्होंने जांच करना शुरू किया तो पता चला कि ग्राम जर्रा में आरोपी प्रसन्न पिता संधू कोंध के घर से जीआई तार, बांस की डंडी 2 नग, कांच की शीशी 71 नग तथा बांस की खूंटी बरामद हुआ। दूसरे आरोपी इंद्रजीत पिता अलेख कोंध के घर से लगभग 200 ग्राम जीआई तार और अनिल पिता जितेंद्र कोंध के घर से शीशी जब्त किया गया।
सभी अपराधियों के विरुद्ध वन्यप्राणी अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 50, 51 एवं भरतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 के अंतर्गत आरोपियों को 24 मई तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें