बागबाहरा :कोमाखान क्षेत्र के पत्रकारों को भी लगा फ्रंट लाइन ... - CG Sandesh

बागबाहरा :कोमाखान क्षेत्र के पत्रकारों को भी लगा फ्रंट लाइन के तहत कोरोना वैक्सीन

बागबाहरा विकासखण्ड कोमाखान क्षेत्र के पत्रकारों को फ्रंटलाइन के तहत कोरोना वैक्सीन का टीका लगा। जिसके बाद सभी पत्रकारो ने भी क्षेत्र वासियों को वैक्सीनशन के लिए जागरूक करते हुए वैक्सीनशन के लिए लोगों से अपील किया गया ।अपील किया गया संसदीय सचिव द्वारिकाधिस यादव जी के मीडिया प्रभारी भास्कर राव पंधारे जी एंव सुरेन्द्र यादव ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि भारत के वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित कोविड़ वैक्सीन पुरी तरह सुरक्षित है। वैक्सीन लगाने के बाद किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आती। आज जिस प्रकार कोरोना महामारी पुनः अपना पैर पसार रहा है

उसे रोकने हम सभी को अफवाहो पर ध्यान न देते हुये कोरोना वैक्सीन अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर जरूर लगायें। टिकारण के बाद भी हमें मास्क अनिवार्य रूप से पहनना है व साथ ही 2 गज की दूरी का भी ख्याल रखें, सैनेटाईजर का प्रयोग करना, बार बार हाथ धोने की सावधानी बरतना है। प्रशासन की सभी गाइड लाइन का प्राथमिकता के साथ पालन करे ,और बीना काम अन्यत्र जगहों में जाने से बचे ,अपने व अपनो का ख्याल रखे।


अन्य सम्बंधित खबरें