प्रियवंदा सिंह जूदेव ने संक्रमित मरीजों की सहायता के लिए स्व... - CG Sandesh

प्रियवंदा सिंह जूदेव ने संक्रमित मरीजों की सहायता के लिए स्वास्थ्य विभाग को 250 भाप मशीन दान किया.

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों को अब भाप मशीन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। नगरपालिका परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी की बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती प्रियवंदा सिंह जूदेव ने संक्रमित मरीजों की सहायता के लिए स्वास्थ्य विभाग को 250 भाप मशीन दान किया है।

श्रीमती जूदेव ने बताया कि इस वक्त पूरा विश्व कोरोना संक्रमण के संकट से जूझ रहा है। भारत में संक्रमण की दूसरी लहर की वजह से छत्तीसगढ़ सहित कई राज्य,गंभीर हालत से जूझ रहें हैं। संकट की इस घड़ी में हम सब का दायित्व है कि आपसी मतभेद को भुला कर,शासन और प्रशासन का साथ दें। उन्होनें बताया कि कोरोना संक्रमितों के इलाज में भाप मशीन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। होम आइसोलेशन की अनुमति के लिए पीड़ित मरीज के पास इसकी उपलब्धता आवश्यक होती है। लेकिन जशपुर जैसे जनजातिय बाहुल्य इलाके की गरीब जनता के पास,इसका खर्च वहन करने की आर्थिक क्षमता नहीं है। इस समस्या को हल करने के लिए उन्होनें भाप मशीन दान करने का निर्णय लिया है। कलेक्टर कार्यालय में श्रीमती जूदेव की ओर से भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा नेता आकाश गुप्ता ने कलेक्टर महादेव कावरे को सौंपा। कलेक्टर ने कोरोना संघर्ष में सहयोग देने के लिए श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव का आभार जताया है।

भाप मशीन दान करने के बाद, श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव ने पीड़ित मरीजों के शीघ्रातिशीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना के साथ फल दान करने का निर्णय भी किया है। उन्होनें बताया कि चिकित्सकों ने उन्हें बताया है कि संक्रमण से जूझ रहें मरीजों को पौष्टिक भोजन की आवश्यकता होती है। प्रशासन,मरीजों के लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था कर रही है। फलों की उपलब्धता मरीजों के लिए और अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है। चिकित्सकों के सलाह के अनुसार सप्ताह में एक दिन,श्रीमती जूदेव ने जिला चिकित्सालय के कोविड वार्ड के मरीजों के लिए फल दान करने की घोषणा की है।


अन्य सम्बंधित खबरें