बागबाहरा:ग्राम बाघा मुडा कोरोना महामारी से निपटने ,मेरा बूथ ... - CG Sandesh

बागबाहरा:ग्राम बाघा मुडा कोरोना महामारी से निपटने ,मेरा बूथ कोरोना मुक्त की तरफ बढ़ते कदम

बागबाहरा ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष एडिशन ठाकुर ने बताया कि पूरे प्रदेश की जनता को कोरोना महामारी से सुरक्षित रखने व इस प्राकृतिक महामारी से निपटने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी द्वारा लगातार बड़े और कड़े निर्णय लिए जा रहे है ।आज
बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम बाघामुड़ा में ग्रामीणों ने 18 से 45 आयुवर्ग के लोगों ने टीका करण का प्रथम डोज लगवा कर अपने जागरूकता का परिचय दिया ।जिसमे बागबाहरा ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष एडिशन ठाकुर भी अपने ग्रमीण जनता को जागरूक करते दिखे।एडिशन ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के लगभग डेढ़ करोड़ युवाओं को मुफ्त टीके की घोषणा भी एक ऐतिहासिक फैसला बताया व इसकी जितनी प्रशंशा की जाए कम है ।एडिशन ठाकुर के नेतृत्व में ग्राम बाघामुड़ा के युवावर्ग भी वैक्सीनशन को लेकर सामने आ रहे है और लोगो को भी टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहे है ।टीकाकरण के दौरान प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करवाने के साथ साथ मास्क पहनने सेनीटाईजेशन के फायदे के बारे में लोगो को जागरूक किया गया।टीकाकरण के दौरान ग्राम सचिव सरपंच सहित आगनबॉडी कार्यकर्ता मितानिन दीदियों का सहयोग मिला सभी पंच गण ग्राम वासी उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें