बागबाहरा:ब्रेकिंग सम्हर नाला के पास ट्रेक्टर पलटने से ,एक व्... - CG Sandesh

बागबाहरा:ब्रेकिंग सम्हर नाला के पास ट्रेक्टर पलटने से ,एक व्यक्ति की मौत ,मौके पर पहुंची बागबाहरा पुलिस


बागबाहरा बिराजपाली सम्हर नाला के पास ट्रेक्टर पलटने की घटना सामने आ रही है ,जिसमे ट्रेक्टर में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई ।बागबाहरा पुलिस के अनुसार एक लाल रंग का पुराना ट्रेक्टर जो ग्राम चारभाठा से ट्रेक्टर में महुवा की बोरी भर कर तेंदुकोना की ओर ले जा रहे थे वही राश्तें पर सम्हर नाला के समीप ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर रोड़ से नीछे गिर गया और ट्रेक्टर पलटी हो गया ,जिसमे ट्रेक्टर में दबने से सवार रोशन मांझी उम्र 24 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गया ,प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की जानकारी बागबाहरा पुलिस को दी घटना की सूचना मिलते ही बागबाहरा की पुलिस घटना स्थल पहुंच कर लोगो की सहायता से मृतक रोशन माझी का शव को ट्रेक्टर से अलग कर बागबाहरा स्वास्थ केंद्र ले जाया गया जँहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।जिसके बाद बागबाहरा पुलिस मर्ग कायम कर पोस्ट मार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें