बागबाहरा :संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव के निर्देश पर नगरपालि... - CG Sandesh

बागबाहरा :संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव के निर्देश पर नगरपालिका परिषद् बागबाहरा हिरा सेतराम बघेल की निधि से कोविड केयर सेन्टर बागबाहरा के लिये किया गया सहयोग


संसदीय सचिव एवं विधायाक, खल्लारी द्वारिकाधीश यादव के निर्देशानुसार अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद्, बागबाहरा हिरा सेतराम बघेल की निधि से कोविड केयर सेन्टर बागबाहरा के लिये किया गया सहयोग।।वर्तमान में बागबाहरा में प्रशासन और जन सहयोग से संचालित कोविड केयर सेन्टर के लिये आज संसदीय सचिव एवं विधायक, खल्लारी द्वारिकाधीश यादव जी के निर्देशानुसार अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद्, बागबाहरा हिरा सेतराम बघेल द्वारा अपनी अध्यक्ष निधि से कोविड केयर सेन्टर बागबाहरा कोे
1/ 15 नग जम्बो सिलेंडर
2/ 02 नग आॅक्सीटन कंस्ट्रक्टर मशीन
3/ 05 नग अग्निशमन मशीन
4/ 25 नग थर्मल गन
5/ 01 नग इनवर्टर सेट प्रदान किया। इन सभी सामग्रियों को आज कोविड केयर सेन्टर, बागबाहरा को सौंपा गया। उक्त अवसर पर द्वारिकाधीश यादव, संसदीय सचिव एवं विधायाक, खल्लारी श हिरा सेतराम बघेल, अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद्, बागबाहरा, रमेश मेहता, तहसीलदार, अमरनाथ दुबे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, राजकुमार कुरूवंशी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, डाॅ.योगांक चन्द्राकर, डाॅ.रेवेन्द्र देव, श्री हेम कुमार सोनकर, बीपीएम, श्री शशिप्रताप सिंग, उप अभियंता, नगरपालिका परिषद्, बागबाहरा, श्री मिनकेतन चौधरी, एमपी डब्ल्यू बागबाहरा श्री रामकुमार ठाकुर, पार्षद वार्ड क्र. 01, श्री सिकन्दर ठाकुूर, एल्डरमेन, श्री विष्णु महानंद, एल्डरमेन, श्री सेतराम बघेल, पूर्व पार्षद, श्री गणेश शर्मा, श्री गिरिश पटेल, मौजूद रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें