सोनाखान : देश मे बढ़ते कृषि उपयोगी खाद एंव पेट्रोल डीजल के भाव से किसानों में आक्रोश केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
केंद्र सरकार द्वारा खाद के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि करने की कड़ी निंदा करते हुए किसान कांग्रेस अध्यक्ष डिगेश यादव ने कृषि में बहुउपयोगी खाद के साथ डिजल पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि होने से अपने घर के समक्ष कोरोना नियमो का पालन करते हुए केंद्र में बैठे मोदी सरकार के खिलाफ़ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया ।डिगेश यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकर संकट काल में भी आपदा को अवसर में बदलना मोदी सरकार को अच्छी तरह से आता है। किसानों को फसल की दुगनी कीमत देने और किसान निधि देने की बात करने वाली मोदी सरकार किसानों को डीएपी खाद सहित डिजेल पेट्रोल का दाम बढ़ाकर लूट रही है।
कुछ दिनों में किसानी शुरू होने वाला है और ऐसे अवसर में खाद के दामों 650 रु तक की वृद्धि एंव पेट्रोल डीजल 90 रु से बढ़कर 100 रु तक होने जा रहा है ।ऐसे में कृषि पर निर्भर रहने वाले कृषकों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मोदी सरकार की किसानों के दोगुनी आय का वादा पूरी तरह से किसानों के साथ छलावा था । मोदी सरकार की यह नीति किसानों के साथ धोखा है। 2020 एवं 2021 में खाद के दामों में डीएपी 1200 से 1850 रुपए , पोटास 875 से 1000 रुपए , सुपर 375 से 406 रुपए वृद्धि किया है। किसान सम्मान निधि के नाम पर मोदी सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है, महज 2,000 किसानों को सम्मान निधि देकर खाद के दामों में प्रति बोरा 650 रुपए तक वृद्धि करना मोदी सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर करता है।
कांग्रेस किसान अध्यक्ष ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने कहा था कि एमएसपी दुगनी हो जाएगी मगर अभी तक मात्र 50 रुपए ही धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया जबकि किसानों से खाद के दामों में 650 रुपए तक वृद्धि हुई है, हमेशा से ही भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय करते आ रही है। किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा आश्वासन देने वाले, आज खाद के दामों में बेतहाशा वृद्धि करके मोदी सरकार ने साबित कर दिया कि उन्हें किसानों के प्रति कोई सवेंदना नही है।