दैनिक राशिफल : 16 मई 2021, रविवार, जानिए क्या कहते हैं पंडित... - CG Sandesh

दैनिक राशिफल : 16 मई 2021, रविवार, जानिए क्या कहते हैं पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपथी

तिथि------------- चतुर्थी 10:00:27     तक
पक्ष----------- शुक्ल
नक्षत्र-------आर्द्रा11:12:45
योग-------------- शूल 26:49:27
करण--------- विष्टि भद्र 10:00:27
करण--------- बव 22:51:12
वार------------ रविवार
माह--------वैशाख
चन्द्र राशि---- मिथुन
सूर्य राशि------     वृषभ
रितु-------------ग्रीष्म
आयन------- उत्तरायण
संवत्सर----------- प्लव
संवत्सर (उत्तर)--------- आनंद
विक्रम संवत----------2078
विक्रम संवत (कर्तक)---- 2077
सूर्योदय--- 05:31:08
सूर्यास्त------- 19:00:20
दिन काल--- 13:29:12
रात्री काल-- 10:30:15
चंद्रोदय----- 08:42:07
चंद्रास्त-------- 23:07:11

लग्न---- वृषभ 1°13' , 31°13'

सूर्य नक्षत्र--------- कृत्तिका
चन्द्र नक्षत्र------------आर्द्रा
नक्षत्र पाया------------रजत

छ---- आर्द्रा 11:12:45

के---- पुनर्वसु 17:47:35

को---- पुनर्वसु 24:20:35
राहू काल   17:19 - 19:00 अशुभ
यम घंटा   12:16 - 13:57 अशुभ
गुली काल   15:38 - 17:19 अशुभ
अभिजित   11:49 -12:43 शुभ
दूर मुहूर्त   17:12 - 18:06 अशुभ

💮चोघडिया, दिन
उद्वेग   05:31 - 07:12 अशुभ
चर   07:12 - 08:53 शुभ
लाभ   08:53 - 10:35 शुभ
अमृत   10:35 - 12:16 शुभ
काल   12:16 - 13:57 अशुभ
शुभ   13:57 - 15:38 शुभ
रोग   15:38 - 17:19 अशुभ
उद्वेग   17:19 - 19:00 अशुभ

🚩चोघडिया, रात
शुभ   19:00 - 20:19 शुभ
अमृत   20:19 - 21:38 शुभ
चर   21:38 - 22:57 शुभ
रोग   22:57 - 24:15* अशुभ
काल   24:15* - 25:34* अशुभ
लाभ   25:34* - 26:53* शुभ
उद्वेग   26:53* - 28:12* अशुभ
शुभ   28:12* - 29:31* श

*नोट*-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

*💮दिशा शूल ज्ञान--------------पश्चिम*
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा चिरौंजी खाके यात्रा कर सकते है l


*🚩भद्रा वास एवं फल -:*

*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*
*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*

प्रातः 10:00 तक समाप्त

स्वर्ग लोक = शुभ कारक


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय से अधिक व्यय न करें। परोपकार में रुचि बढ़ेगी।

🐂वृष
शत्रु सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें, जोखिम न लें। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा। लापरवाही से काम न करें।

👫मिथुन
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम आएँगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

🦀कर्क
कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। कष्ट होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

🐅सिंह
कानूनी अड़चन दूर होगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। कार्य का विस्तार होगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा।

🙍‍♀️कन्या
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है। कार्य में विलंब के भी योग हैं। आर्थिक हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा।

⚖️तुला
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। सरकारी मसले सुलझेंगे। सकारात्मक सोच बनेगी।

🦂वृश्चिक
बेरोजगारी दूर होगी। विवाद न करें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। आय बढ़ेगी। मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। अनायास धन लाभ के योग हैं। व्यापार में वांछित उन्नति होगी।

🏹धनु
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखद नहीं रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। इच्छित लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है।

🐊मकर
बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी। आय में कमी होगी। किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ होगा। अपने काम से काम रखें। दांपत्य सुख प्राप्त होगा।

🍯कुंभ
मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यर्थ संदेह न करें।

🐟मीन
मेहमानों का आवागमन होगा। व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यर्थ समय नष्ट न करें। रुका पैसा मिलेगा।

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य m.a. संस्कृत हस्तरेखा वास्तुशास्त्र भूमि भवन फैक्ट्री में वास्तु अशांति जन्म कुंडली निर्माण बच्चों के पढ़ाई में रुकावट विवाह विलंब पारिवारिक कलह राजयोग भाग्योदय अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें ज्योतिष कार्यालय जोगनी पाली तहसील पोस्ट थाना सराय पाली जिला महासमुंद 992 6826 570


अन्य सम्बंधित खबरें