news-details

सांसद गोमती साय ने जशपुर जिला चिकित्सालय को 30 नग ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किया

रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय ने जशपुर जिला चिकित्सालय को 30 नग ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किया जो रविवार को जशपुर जिला चिकित्सालय पहुंच गया। वर्तमान में कोविड 10 संक्रमण महामारी में जिस प्रकार लोग संक्रमित हो रहे है। और इस बीमारी में जिस प्रकार लोगों का ऑक्सीजन लेबल डाउन हो रहा है ऐसे समय मे ये ऑक्सीजन लोगो के लिए प्राण वायु सिद्ध हो रहा है। जशपुर जिले में ऑक्सीजन की शुरू से ही बनी रही क्योंकि यंहा कोई प्लांट भी नही है। यहाँ ऑक्सीजन सिलेंडर हमेशा ही बाहर से भरवा कर मंगवाना पड़ता रहा है। श्रीमती साय के द्वारा 30 नग सिलेंडर दिए जाने से यंहा की ऑक्सीजन की समस्या बहुत हद तक सुधार की स्तिथी में आ जायेगा।

सांसद साय ने कहा कि मानव सेवा ही मेरा धर्म है। जिसे समयानुकूल निभाने का पूरा प्रयास करती हूँ। अभी हमारी भारतीय जनता पार्टी कोरोना काल मे सेवा ही संगठन अभियान चला रही है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने अपने स्तर पर जन सेवा में लगे हुए है। एवं सेवा ही संगठन के तहत सेवा कार्य कर रहे है। जशपुर जिले में मेडिकल ऑक्सीजन की विकट समस्या है इसीलिए 30 नग मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर जशपुर जिला चिकित्सालय को प्रदान किया है।




अन्य सम्बंधित खबरें