बागबाहरा : वैक्सीनशन के प्रति जागरूकता लाने, जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चन्द्राकर ने सामाज प्रमुखों के साथ कि बैठक
जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर ने कोरोना वैक्सीन के प्रति जनमानस में बनी गलत धारना को दूर करने समाज प्रमुखों के प्रयास को प्रभावी मानते हुए बैठक ली। शनिवार को ब्लॉक के समाज प्रमुख की बैठक जनपद हाल आहूत किया। अध्यक्ष ने कहा कि वैक्सीन के प्रति गलत धारणा बन गई है। देखने सुनने को मिल रहा है कि अंतिम छोर के ग्रामीण जन कोरोना से मर जाना स्वीकार रहे हैं लेकिन वैक्सिंन नहीं लगवाने की धारणा बनाए हुए हैं। सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारियों के समझाने पर भी वे सुनने को तैयार नहीं है। ऐसी स्थिति में उन लोगों को वैक्सीन कैसे लगे इसकी चिंता गंभीर समस्या बन गई है। अध्यक्ष ने कहा कि अब समाज ही उनकी गलत धारणा को दूर कर सकता है।इसी तारतम्य में सभी प्रमुखों की बैठक बुलाई गई है।
समाज प्रमुखों ने इसे गंभीरता से लेते हुए अपनी बात रखते हुए इसे सबसे बड़ा सामाजिक कार्य बताया। उन्होंने अध्यक्ष की पहल और सोंच को सराहा। साथ ही भरोसा दिलाया कि वे सामाजिक व्यवस्था के तहत जागरूकता का परिचय देते हुए समाज के शत प्रतिशत लोगों को टीका लगवाएंगे।बैठक में प्रमुख रूप से साहू समाज तहसील अध्यक्ष भेखलाल साहू, यादव समाज प्रमुख विनोद यादव, दीवान कमार समाज जिलाध्यक्ष थान सिंह दीवान, धरम दीवान, चंद्राकर समाज परीक्षेत्र अध्यक्ष सुदामा चंद्राकर ,अघरिया समाज अध्यक्ष गोपाल चौधरी, गाड़ा समाज अध्यक्ष हीरा नेताम, मरार पटेल समाज प्रमुख लोचन पटेल, सतनामी समाज अध्यक्ष पुराणिक निराला, हरक राम जांगड़े नरेश बंजारे, बरिहा समाज अध्यक्ष भगवानी बरिहा, मुस्लिम समाज अध्यक्ष सैयद नियाज अली, सिख समाज अध्यक्ष लखबीर हावड़ा, नायक समाज अध्यक्ष श्याम लाल नायक, कुम्हार समाज अध्यक्ष रोहित कुमार पांडे, कमार समाज अध्यक्ष मोतीराम कमार, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी यदु एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।