पिथौरा : डडसेना सामाज सेवा मंच द्वारा जरूरत मन्द लोगो की सहा... - CG Sandesh

पिथौरा : डडसेना सामाज सेवा मंच द्वारा जरूरत मन्द लोगो की सहायता करने हमेशा प्रयासरत

कोरोना महामारी विश्वव्यापी आपदा के लिये छत्तीसगढ़ डड़सेना (सिन्हा) कलार समाज सेवा मंच का अनुकरणीय प्रयास आज भी जारी है। पूर्व में कलार समाज सेवा मंच द्वारा 271 अत्यंत प्रभावित गरीब जरूरत मंद सामाजिक परिवारों को सूखा राशन एंव हरी सब्जियों का वितरण किया था। इसी कड़ी में रविवार को पुनः पांच गांव गोड़बहाल, कोकोभांटा, छिबर्रा, खुशरूपाली, कोचर्रा के 51 परिवारों को सुखा राशन एंव हरी सब्जियों का वितरण समाज के प्रमुख मार्गदर्शक शशि कुमार डड़सेना, बुद्धेश्वर डड़सेना, परसराम डड़सेना, प्रेम सिन्हा, सीताराम सिन्हा, लोकप्रकाश डड़सेना, रतन डड़सेना, साबूलाल डड़सेना, अशोक डड़सेना, शैलेन्द्र डड़सेना, लीलाधर डड़सेना, हेमंत डड़सेना,खगेश्वर डड़सेना, मुकुंद डड़सेना, मुकेश डड़सेना, अवध डड़सेना, बहुर सिन्हा, श्यामलाल डड़सेना, लक्ष्‌मण डड़सेना, माखन डड़सेना, रूपसिंह डड़सेना, नंदकुमार डड़सेना, मानश्रवण डड़सेना, लखन डड़सेना, रेखराज सिन्हा, पीलू डड़सेना,मनीराम डड़सेना आदि लगभग 40 प्रमुख सदस्यों के मार्गदर्शन में किया गया।कलार समाज सेवा मंच के प्रमुख राजेन्द्र सिन्हा,लोकनाथ डड़सेना अधिवक्ता सिविल कोर्ट पिथौरा समाज के जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिन्हा ने बताया है कि समाज का कोई भी व्यक्ति इस कोरोना महामारी काल मे भूखा न रहे इसकी जिम्मेदारी सेवा मंच के लगभग 40 सदस्यों द्वारा आर्थिक तंगी का बीड़ा उठाने प्रयासरत है । राशन सामग्री सहयोग प्रदान करने वालों में पोला डड़सेना (रिको)खिलेश्वर डड़सेना (नयापारा), राजू सिन्हा (पार्षद), संतोष डड़सेना (पार्षद), यसवंत डड़सेना (अंसुला), आनंदी डड़सेना (पिथौरा), लक्ष्‌मण डड़सेना (अट्ठारहगुड़ी), एवं एक सामाजिक व्यक्ति पिथौरा द्वारा गुप्त दान प्रदान किया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें