बागबाहरा : लापता सांसद महोदय आप भी केंद्र से काम की बात कब करेंगे : अंकित
बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रथम अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी अंकित बागबाहरा ने महासमुंद लोकसभा सांसद द्वारा महिला बाल विकास अधिकारी के अनशन पर महासमुंद सांसद महोदय ने कहा है कि केंद्र की राशि के दुरुपयोग पर केंद्र में बात करूंगा ।। मैं निवेदन करता हूँ महासमुंद सांसद चुन्नी लाल साहू जी से की आप सांसद बनने से पहले खल्लारी के विधायक भी रहे और शायद अगला विधानसभा चुनाव फिर लड़ने की सोच रहे है । सबसे पहले आपने पिछले कोरोना काल में एक रुपये भी राज्य की जनता व आपकी लोकसभा की जनता हेतु नही दिया, दूसरा इस कोरोना काल में जानबूच कर स्वयं को खुद के ग्राम में लॉक करवा दिया ताकि न कोई मिलने आ सके न खुद को कहीं जाना पड़े आप जनप्रतिनिधि है और जनप्रतिनिधि को जनता के साथ हर परिस्थिति में खड़ा होना पड़ता है उसका कुछ तो फर्ज तो अदा करिये ।
अंकित ने हांथ जोड़ के निवेदन किया कि आपको केंद्र सरकार से बात करना चाहिए तुरंत करना चाहिए कि 1) केंद्र द्वारा जीएसटी के हजारों करोड़ रुपये राज्य को कब दिए जाएंगे ?2) किसानों को समर्थन मूल्य की गारेंटी व कानून बनवाने की बात कब करेंगे ?
3) वर्तमान में बढ़े रासायनिक खाद का मूल्य कम करने की बात कब करेंगे ?4) कच्चे तेल के मूल्य में भारी कमी के बाद भी मूल्य वृद्धि को वापस लेने की बात कब करेंगे?5)केंद्र के काले कृषि कानून के कारण खाद्य तेल,दाल,तिलहन,आलू,प्याज के मूल्य में कमी की बात कब करेंगे?6)जोंक परियोजना अंतर्गत उड़ीसा का पानी छत्तीसगढ़ को दिलवाने की बात कब करेंगे?7) बागबाहरा बाई पास हेतु बजट के प्रावधान व उसे शुरू करवाने की बात आप कब तक करेंगे?8)इस कोरोना संकट के समय उचित मूल्य पर पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध करवाने की बात आप कब करेंगे?9)खाने के सीयलेंडर का मूल्य आज लगभग 1000 पहुंच गया है उसको कम करवाने की बात आप कब करेंगे?10) स्वीकृत गरियाबंद मार्ग शुरू करवाने की बात आप कब करेंगे ? 11) वर्तमान समय में केंद्र की 60 लाख मीट्रिक टन चावल न लेने के कारण धान बारिश में खराब होने की संभावना है उसके विषय में आप केंद्र से कब बात करेंगें?
आप स्वयं भी किसान है,नागर चलाते हुए फ़ोटो खिंचवाना आपको पसंद है,रोपाई करते,बोआई करते भी फ़ोटो खिंचवाना अखबार में छपवाना आपको पसंद है, पर पिछली भाजपा की राज्य सरकार के हिस्से के रूप में भी खल्लारी के किसानों की आत्महत्या पर आप मौन रहे,किसानों के ऊपर हो रहे अन्याय पर आप मौन रहे ।और तो और आज भी लगातार किसानों के ऊपर मोदी सरकार के द्वारा अत्याचार किया जा रहा है और आज भी आप का मौन रहना समझ से परे है ।
कृपया आशा है उपरोक्त जनहितैषी,किसान हितैषी बातों पर आप केंद्र की मोदी सरकार को अवश्य कुछ न कुछ कहेंगे ।