महासमुंद : आड़ इवन के तहत दुकान खोलने की बना था नियम,व्यापारि... - CG Sandesh

महासमुंद : आड़ इवन के तहत दुकान खोलने की बना था नियम,व्यापारियों के मनमानियों के चलते हुआ फेल

होम डिलीवरी की तरह ही पहले ही दिन शहर में आर्ड ईवन का नियम व्यापारियों की मनमानी के चलते फेल हो गया। सुबह से व्यापारी अपनी दुकान खोल व्यवसाय शुरु करते हुए नजर आए। इधर, प्रशासनिक अफसर व्यापारियों को लगातार समझाते रहे।सुबह आठ बजे बाजार खुलते ही ग्राहकों की भीड़ लग गई। व्यापारी कारोबार करने सुबह से दुकान के बाहर बैठे रहे और ग्राहकों के आते ही नियम ताक पर रखकर दुकानदारी करते रहे। बाजार में व्यापारियों की मनमानी पर कार्रवाई करने अफसर नजर नहीं आए।

जिसके चलते बाजार में दिनभर दुकानदारी चलती रही। दुकान खोलने को लेकर व्यापारी आपस में भिड़ भी गये। ज्ञात हो कि रविवार को एसडीएम कार्यालय में शाम को व्यापार संचालन के लिए करीब घंटों हुई बैठक में व्यापारियों को आर्ड-ईवन के नियम का पालन करने पर ही दुकान खोलने की अनुमति दी गई थी।बावजूद इसके व्यापारी उक्त नियम का पालन करने की बजाए अधिकांश दुकानदारों ने अपना व्यापार शुरु कर दिया। हालांकि कुछ दुकानदारों ने नियमों का पालन करते हुए अपनी दुकान पूर्णतः बंद रखी।

पालिका सुबह से करती रही मुनादी आर्ड-ईवन नियम के तहत दुकान खोलने के लिए पालिकाकर्मी रविवार को रातभर दुकानों के बाहर नंबरिंग करती रही ताकि व्यापारी सम विषम संख्या के हिसाब से अपनी दुकान खोल सकें। इसके साथ ही सुबह से मुनादी भी कराकर व्यापारियों को आर्ड-ईवन के तहत ही दुकान खोलने अपील करती रही, लेकिन यह भी यह काम नहीं आया।मामले में जब एसडीएम सुनील चंद्रवंशी से चर्चा की गई तो उन्होंने देखते हैं कहते हुए मामले से पल्ला झाड़ लिया। जबकि तहसीलदार मूलचंद चोपड़ा का कहना है कि व्यापारियों को समझाया जा रहा है। उनकी बहस भी हुई है। गोलबाजार के दुकानों की नंबरिग नहीं हुई थी इसलिए दुकान खोलने में असमजंस की स्थिति रही। उन्होंने समझाया और नंबरिंग के हिसाब से दुकान खोलने की अपील की।13 अप्रैल को हुए लॉकडाउन के बाद से पूरे शहर की दुकानें बंद हैं जिसे एक माह हो चुका है। व्यापारी लंबे समय से शासन की ओर से राहत मिलने की राह ताक रहे थे और जब प्रशासन ने राहत दी तो वे नियमों को भूलकर व्यापार करने में लग गए। इधर शहर के अन्य दुकानो की नंबरिंग सोमवार को भी होती रही।


अन्य सम्बंधित खबरें