दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 19 मई को किया जाएगा घोषित - CG Sandesh

दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 19 मई को किया जाएगा घोषित

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 19 मई को घोषित किया जाएगा। सुबह 11 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम रिजल्ट जारी करेंगे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के सचिव प्रो.वीके गोयल ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया है कि स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परिणाम ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in में अपलोड किए जाएंगे। आपको बता दे कि इस बार कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी । इस बार नंबर असाइनमेंट के आधार पर दिए गए थे


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें