घर के बाहर खड़ी  टाटा मैजिक वाहन  की चोरी - CG Sandesh

घर के बाहर खड़ी टाटा मैजिक वाहन की चोरी

जशपुर जिला पत्थलगांव के ग्राम बटुराबहार में बीते रात को घर के बाहर खड़ी एक टाटा मैजिक वाहन की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली। टाटा मैजिक वाहन के काफी दिनों से खड़े होने का फायदा उठाते हुए चोर मैजिक वाहन पर हाथ साफ कर गया। इस संबंध में बटुराबहार निवासी कमलेश्वर बंजारा पिता लखेश्वर बंजारा ने थाना में एक आवेदन देकर चोरी होने की शिकायत की है। कमलेश्वर बंजारा ने बताया कि उसने अपने रिस्तेदार जोराडोल निवासी बलराम बंजारा से 4-5 महिना पूर्व TATA MAGIC CG14 ML9843 को चलाने के लिए जोराडोल से लाया था परन्तु कोरोना काल की वजह से 4,5 महीना से घर के सामने वाहन खड़ा था, बीते रात किसी ने वाहन चोरी कर ली सुबह जब देखा तो घर के पास से वाहन गायब था। जिसके बाद काफी खोजबीन की परंतु वाहन नहीं मिला। 

वहीं पुलिस ने इस चोरी की वारदात के बाद क्षेत्र में संदिग्ध की धर पकड़ शुरू कर दी है साथ ही घटना स्थल क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच की जा रही है । इधर, थाना प्रभारी संत लाल आयाम एव टीम ने कुछ संदिग्ध वाहन चोरो को पकड़ा है बताया जा रहा है की इनके इनके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद हुए है ।टीआई संत लाल आयाम ने बताया की क्षेत्र के बाईक चोरो एव टाटा मेजिक वाहन चोरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्द ही वाहन चोरों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


अन्य सम्बंधित खबरें