बोदले के पक्ष में महिला मोर्चा की टीम आयी सामने पर्याप्त सुर... - CG Sandesh

बोदले के पक्ष में महिला मोर्चा की टीम आयी सामने पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की मांग..

पिथौरा/छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के रोज नए आयाम स्थापित हो रहे हैं पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर भी आवाज उठाने पर उत्पीड़न किया जा रहा है नया मामला प्रदेश के महासमुंद का है जहां महिला एवं बाल विकास विभाग में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए उपहार सामग्री की खरीद और और वहीं मई माह के लिए वितरित रेडी टू ईट सामग्री खरीद में अनियमितता को लेकर महिला बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोधले को धरना और अनशन पर बैठना पड़ा केवल इन 2 मामलों में ही 30लाख से अधिक के भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है ऐसे में अगर पूरे दो ढाई वर्ष में प्रदेश के सभी जिलों में हुई खरीदी की जांच की जाए तो सैकड़ों करोड़ के घोटाले की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है यह अति गंभीर स्थिति है धोखा दिया है कि भ्रष्टाचार की शिकायत पर ध्यान देने के बदले कांग्रेसी सरकार उच्च अधिकारी को ही प्रताड़ित कर रही है घर पर अनशन कर रहे अधिकारी को पुलिस द्वारा जबरिया उठाकर ले जाया गया फिर गिरफ्तार भी कर लिया गया इससे संबंधित जांच पहले ही हो चुकी थी लेकिन अब फिर से विभागीय जांच का नाटक किया जा रहा है मामले में यह स्पष्ट किया जा रहा है कि अधिकारी का मुंह बंद कर शासन अपने ही एक मंत्री को बचाने की कोशिश कर रहा है बोदले के खिलाफ बदले की कार्यवाही की भी आशंका है इसी तारतम्य में प्रदेश संगठन व भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वाधान में महासमुंद में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी श्री सुधाकर बोदले जी को सुरक्षा प्रदान करने तथा महिला एवं बाल विकास विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम से एस डी एम को ज्ञापन सौंपा गया।एस डी एम को ज्ञापन सौंपने मुख्य रूप से भाजपा जिलामंत्री किरण अग्रवाल,महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष क्षमा गोयल,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निशा अग्रवाल,भगवती निषाद सता बाई उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें