गुणवत्ता हीन सी सी रोड़ से ग्रामीण भड़के कार्यवाही की मांग स... - CG Sandesh

गुणवत्ता हीन सी सी रोड़ से ग्रामीण भड़के कार्यवाही की मांग सरपंच सचिव पर मनमानी के आरोप

मैनपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत डुमाघाट का मामला सामने आया है सरकार द्वारा जारी किया गया विभिन्न कार्ययोजना के जरिये राशि ग्राम पंचायतों को दिया जाता है पर हकीकत ग्रामीण स्तर सरकार के मंशा अनुरूप कार्य न हो पाना मापदंडों में खरा नहीं उतरना जैसे मामलों में पंचायतों की अनदेखी और मनमानी का नतीजा सामने दिखाई देता है और जब इसके विरोध में आवज़े उठना शुरू होता है तब लीपापोती बयान जारी किया जाता है ग्रामीणों को मदों की राशि का विविरण देने के बजाय सरक्षण के बल पर उल्टा ग्रामीणों से उलझते है ऐसे कई मामले इन दिनों इलाके के ग्राम पंचायतों में देखने को मिलता है

सीसी रोड का मामला

जिला गरियाबंद के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमाघाट में गुणवत्ता हीन सीसी रोड निर्माण करने की खबर सामने आया है मामला ग्राम पंचायत डुमाघाट के आश्रित ग्राम कांडसर के नवापारा का है जो कि 250 मीटर सी सी सडक स्वीकृत हुआ था जिसे निर्माण कार्य तो किया गया है लेकिन कोई भी निर्माण कार्य करने से पहले निर्माण स्थल पर सुचना बोर्ड बनाया जाता है पर बोर्ड भी नहीं लगने की बात कही जा रही है पंचायत सचिव से जानकारी लिया गया तो कांडसर नवापारा का सी सी सडक 250 मीटर स्वीकृत हुआ है एवं इजिनियंर मुलियाकंन करने के बाद सुचना बोर्ड निर्माण स्थल पर लगाया जायेगा

विभागीय कार्ययोजनाओं पर गौर करें तो सी सी सडक 7 से 8 ईचं का निर्माण कार्य किया जाता है एवं निर्माण कार्य से पहले उर्मीकरण कर सी सी सडक बनाया जाता है पर ग्राम पंचायत डुमाघाट के आश्रित ग्राम कांडसर के नवापारा में बना सीसी रोड़ 7 से 8 ईचं जगह 4से5 बनाने का आरोप है दुसरीं ओर यहाँ गुणवत्ता हीन सीमेंट का उपयोग किया गया है पंचायत के नियमों कानुन को दर किनार कर निर्माण कार्य किया है जिससे सी सी सडक एक साल का भी ठीकना मुश्किल है इस निर्माण कार्य देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि किस तरह से पंचायत के सरपंच व सचिव लिपापोती कर निर्माण कार्य किया गया है सीसी रोड 250 मीटर बनाने के जगह कम बनाकर किसी तरह से राशि का बंदरबांट करने में लगे होना प्रतीत होता है ओर इससे साफ जाहिर होता है पंचायत में किस तरह धांधली चल रहा है जिसपर नाराज ग्रामीण अब कार्यवाही की मांग कर रहे है


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें