बागबाहरा : भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष... - CG Sandesh

बागबाहरा : भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष तथा स्मृति ईरानी सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने बागबाहरा थाना पहुंचे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा के पदाधिकारी।

भारतीय जनता पार्टी के भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष तथा स्मृति ईरानी सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने आज बागबाहरा शहर कांग्रेस कमेटी तथा बागबाहरा कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के पदाधिकारी थाना पहुंचे तथा एफ आई आर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया।

उन्होंने बताया कि भाजपा के उक्त पदाधिकारियों के द्वारा सोशल मीडिया में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसंधान विभाग के जाली लेटर हेड में फर्जी मनगढ़ंत न्यूज़ साझा कर देश में सांप्रदायिकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उक्त पदाधिकारियों के विरुद्ध आईपीसी तथा आईटी एक्ट की धारा 124A, 153A, 295 A, 298, 499, 503, 504, 505 के तहत एफ आई आर दर्ज कराया गया है।

इसी क्रम में आज बागबाहरा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर तथा बागबाहरा ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि निषाद के नेतृत्व में आज कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एफ आई आर दर्ज कराने के लिए बागबाहरा थाना पहुंचे।

बागबाहरा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि कोरोना महामारी के दौर में बीजेपी अपनी असफलता और नाकामियों को छुपाने के लिए इस प्रकार का घृणित कृत्य करने में लगी हुई है है और अनेक प्रकार के झूठे तथा मनगढ़ंत आरोप अपने अधिकृत ट्विटर तथा सोशल मीडिया के माध्यम से लगाकर कांग्रेस और कांग्रेसी जन तथा नेतृत्व को बदनाम करने की साजिश रचने में लगातार लगी हुई है। ।
जिस का विरोध करते हुए हम लोग उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के लिए एफ आई आर दर्ज करा रहे हैं।

बागबाहरा पुलिस को दिए जा रहे शिकायत में उनके द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रेस वार्ता तथा ट्विटर की छाया प्रति एवं समाचार पत्र की छाया प्रति भी संलग्न की गई है।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बागबाहरा के अध्यक्ष प्रतिनिधि सेतराम बघेल, एल्डरमैन द्वय विष्णु महानंद एवं राहुल सलूजा भी उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें