पिथौरा : दुकान के बाहार मारपीट, काउंटर मामला दर्ज - CG Sandesh

पिथौरा : दुकान के बाहार मारपीट, काउंटर मामला दर्ज

पिथौरा के पुरानी बस्ती में मारपीट होने पर काउंटर मामला दर्ज करवाया गया है, मनोहर ऊर्फ नोहर निषाद ने पुलिस को बताया कि वह किराना दुकान का संचालन करता हूं जहाँ 19 मई 2021 को करीबन 11:30 बजे वह और ईश्वर लाल सिंघल मोबाईल में लूडो गेम खेल रहे थे तब वह ईश्वर लाल सिंघल को ऊधारी में दिये हुये 200/- रूपये को मांगा तो वह गुस्से में आकर पैसा नहीं दूंगा कहकर उसका कुर्ता का कालर पकडकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का व पत्थर से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा, जिससे मनोहर ऊर्फ नोहर के दाहिना हाथ व माथा में चोंट लगा है दर्द हो रहा है.

जबकि ईश्वर लाल सिंघल ने पुलिस को बताया कि वह मंदिर चौंक पिथौरा में रहता हूं , जो 19 मई 2021 को करीबन 11:30 बजे पुरानी बस्ती नोहर निषाद के दुकान सामने में बैठ कर पेपर पढ रहा था तभी वहां पर साथ में बैठे नोहर निषाद व चुन्नु निषाद को तुम शराब क्यों बेंचते हो शराब मत बेंचा करो कि समझाइस ईश्वर लाल द्वारा दिया गया. जिससे नोहर निषाद व चुन्नु निषाद गुस्सा होकर दोनों एक राय होकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का और ईंट से से मारपीट किये. मारपीट से ईश्वर लाल के दाहिना हाथ व सिर में चोंट लगा है खून निकल रहा था. मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें