कोमाखान : 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार. - CG Sandesh

कोमाखान : 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.

कोमाखान  पुलिस ने 19 मई 2021  को भ्रमण के दौरान मुखबीर की सूचना पर एक व्यक्ति को मोटर सायकल में कोमाखान से चौखड़ी की ओर अवैध शराब लेकर जाते हुए पकड़ा है.  

पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति कोमाखान से चौखड़ी की ओर आ रहा था जो अपने मोटर सायकल के बाजू में बायें तरफ एक सफेद प्लास्टिक झोला बांधा था जिसमें अवैध शराब रखे होने की संदेह पर रोका गया जो पुछताछ करने पर शराब रखना बताया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी विष्णु ऊर्फ कृष्णा सोनवानी पिता स्व. रामलाल सोनवानी उम्र 45 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 11 शंकर पारा से 05-05 लीटर भरी हुई जुमला शराब 10000 M.L. कीमती 3000 / रूपये व मोटर सायकल क्रमांक CG 06 P 9526 को जप्त किया गया. आरोपी विष्णु ऊर्फ कृष्णा सोनवानी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया.



अन्य सम्बंधित खबरें