राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर हुआ राष्ट्रीय... - CG Sandesh

राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर हुआ राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन : अंकित

बागबाहरा ब्लॉक सनग्रेस कमीटी ग्रामीण के प्रथम अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी राजीव गांधी स्टडी सर्कल छत्तीसगढ़ के छात्र इकाई के मुखिया अंकित बागबाहरा ने बताया कि आज स्व राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के साथ,एआईसीसी के राष्ट्रीय महामंत्री तारिक अनवर,राजीव पंचायती राज की संगठन की राष्ट्रीय संयोजक मीनाक्षी नटराजन जी,राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी जी,उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी जी,तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ सुभाष गर्ग जी,राजीव गांधी स्टडी सर्कल के राष्ट्रीय संयोजक सतीश राय जी, छात्र इकाई के राष्ट्रीय संयोजक डॉ प्रमोद पांडेय,महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव डॉ चयनिका उनियाल पंड्या के अलावा पूरे देश के लगभग 15 प्रदेशों के 189 प्रबुद्धजन इस राष्ट्रीय वेबिनार में जुड़े थे ।

सभी ने उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें सादर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए बताया कि स्व भारत रत्न राजीव जी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने उन्होंने कहा था कि" मैं युवा हूं और मेरे भी कुछ सपने है" । आधुनिक भारतीय राष्ट्र के लिए राजीव गांधी की कल्पना के तहत, सूचना क्रांति के जनक,स्थानीय निकाय,पंचायती राज,महिलाओं व समाज के अन्य वर्ग को भी राजनीति में भागीदार बनवाया । राजीव जी 400 से ज्यादा सीटों को लेकर प्रधानमंत्री बने थे और उनके नेत्रित्व में भारत एक नए डिजिटल भारत के रूप में उभरा था ।

दूरसंचार प्रौद्योगिकी में अगस्त 1984 में टेलेकम्युनिकेशन में बड़ा परिवर्तन आया,एमटीएनएल की स्थापना हुई,पीसीओ क्रांति आई और पूरा देश टेलीफोन के माध्यम से जुड़ गया । कम्प्यूटर क्रांति,इंटरनेट,जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना के साथ साथ 18 साल के युवाओं को मताधिकार का अधिकार दिलवाया । इनकी जितनी भी प्रशंशा की जाए कम है । अपने कम समय के राजनीतिक जीवन में अपने कार्यों से राजीव जी सदैव भारत देश में अमर रहेंगे ।

अंकित ने बताया कि राजीव जी की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ करने की ललक से प्रभावित हो कर ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल जी ने राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से किसानों को उन्नत करने का काम किया है । अंकित ने आज उनके 30 वें पुण्य तिथि के अवसर पर प्रदेश के लगभग 21 लाख किसानों को लगभग 1500 करोड़ की राशि हस्तांतरित होगी । कोरोना महामारी के ऐसे समय में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को जीवन दान देने के लिए ये पैसे संजीवनी का काम करेंगे और किसानों को मिलने वाले ये पैसे मजदूरों के हांथों होते ग्रामीण अर्थव्यवथा की रीढ़ किराना, कपड़ा, निर्माण,खेती कार्यों में बहुत उपयोगी साबित होंगे । कांग्रेस सरकार के इस निर्णय की जितनी प्रशंशा की जाए कम है । और माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को कोटि कोटि साधुवाद ।।


अन्य सम्बंधित खबरें