आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया - CG Sandesh

आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया

प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एवं बसना विधायक तथा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वन विकास निगम राजा देवेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश में एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा नाग के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांकरा के अध्यक्ष रवि शंकर कश्यप के नेतृत्व में रेस्ट हाउस सांकरा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि पूरी निष्ठा के साथ मनाकर श्रद्धांजलि दिया गया। इस मौके पर ग्राम पंडरी पानी एवं ग्राम कंचनपुर में लोगों को मास्क एवं साबुन वितरण किया गया।समाज सेवी शंकर अग्रवाल भगत देवरी वाले ने मास्क जनहित में दान किए। उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाने के लिए अपील की गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत पिथौरा के अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा नाग ,ब्लॉक अध्यक्ष रवि शंकर कश्यप, जनपद पंचायत के सभापति एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री हेमंत कौशिक, सभापति रामकुमार पटेल ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सेतकुमार कानूनगो ,समाजसेवी शंकर अग्रवाल , सरपंच श्रीमती रीना टांडी, पूर्व जनपद सदस्य सानमोती चौहान , सरपंच श्रीमती मैम बाई नेताम, ब्लॉक महामंत्री हितेश विशाल ,सुरेश देवता, वीरेंद्र प्रधान ,भरत विशाल ,विनय दुबे ,श्रीमती पूर्णिमा चौहान, कुमारी उर्मिला बांक, सुरेश प्रधान डॉक्टर सुशील प्रधान, अजय पटेल, पुष्पराज नेताम ,द्रुपद व्यास ,देवा कश्यप, बोधन प्रधान, राजेश नेताम, काशीराम यादव , चंद्र कुमार नेताम ,विजय अग्रवाल, कमल अग्रवाल, योगेंद्र बारिहा, नीलांबर भोई, प्रजापति बरिहा बरिहा, गजेंद्र कुंजाम, मोहन सिदार, सरपंच अलेख बाघ आदि कांग्रेस जन मौजूद थे।


अन्य सम्बंधित खबरें