पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर बागबाहरा कां... - CG Sandesh

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर बागबाहरा कांग्रेस कमेटी के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बागबाहरा शहर के पिथौरा चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां स्वर्गीय  राजीव गांधी जी के छाया चित्र पर पुष्प माला अर्पित की गई तत्पश्चात मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के पुण्य तिथि के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक द्वारिकाधीश यादव के कर कमलों से मास्क एवं साबुन का वितरण किया गया। साथ ही जरूरतमंदों को राशन सामग्री का भी वितरण किया गया। 

बता दे इस कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा शहर एवं ग्रामीण दोनों के संयुक्त तत्वाधान से किया गया ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष रवि निषाद, नगर पालिका अध्यक्ष हीरा सेताराम बघेल, ममता यादव, पार्षद राम कुमार ठाकुर, पार्षद आसाराम बांधे, पार्षद डेमन ठाकुर, एल्डरमैन गण विष्णु महानंद, नवनीत सलूजा, सिकंदर ठाकुर, राहुल सलूजा, धर्मेंद्र ठाकुर, देवेश साहू , एनएसयूआई के मेघराज साहू, लखबीर छाबड़ा, राजेश सोनी, गिरीश पटेल, बड़ा खान,जयंती चंद्राकर, मनोहर पटेल, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें