हाईटेंशन वायर के चपेट में आने से छः वर्षीय बच्चे की गई जान
जशपुर जिले के आस्ता क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। जहां हाईटेंशन वायर के चपेट में आने से आज शाम छः वर्षीय बच्चे की जान चली गयी है। पूरा घटना आपको बता दें कि जिले के मनोरा ब्लाक अंतर्गत आस्ता क्षेत्र के बहेरना गांव की है। जहां छः वर्षीय बालक जितेंद्र सिंह पिता विदेश सिंह गांव के प्राथमिक शाला स्कूल भवन से सटे पेड़ पर आम खाने के लिए चढ़ा था। जहां दो वर्ष पहले से ही खम्भा गिरने के कारण स्कूल छत से महज दो फिट की दूरी से 11000 वोल्टेज की हाईटेंशन वायर गुजरी है।वही बच्चा उस हाईटेंशन वायर के चपेट में आ गया और बालक की मृत्यु हो गयी।बता दें कि बालक अपने नाना नानी के घर बहेरना में पढ़ाई करने आया था।जिनके माता पिता सरगुजा के शंकरगढ़ कोटालू गांव में रहते हैं।
वहीं नायब तहसीलदार मनोरा के मौजूदगी में मृत बालक के शव को स्कूल छत से उरातकर उसके घर मे रखवाया गया है।
आपको यह भी बताना जरूरी है की करीब दो वर्ष पहले से ही हाईटेंशन वायर की खम्भा गिरी हुई है जिसमें पूर्व में भी एक घटना में वहिं का बच्चा घायल भी हो चुका था जिसके बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग को कई बार आवेदन दे कर सुधरवाने की गुजारिश भी किया था।परन्तु आज दिनांक तक ना तो खम्भा बदला गया और ना ही उस हाईटेंशन वायर को हटाया गया।जिसके बाद आज एक बड़ी घटना घट गई औऱ एक बालक की जान चली गयी।जिसके बाद ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार बिजली विभाग की लापरवाही से बच्चे के जान गया कारण यह है कि ग्रामीण मे काफी आक्रोश देखा जा रहा है।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग को खम्भा हटवाने के बार आवेदन भी दिया गया है परन्तु उनकी लापरवाही के कारण ही लागातार ऐसी घटना गांव में घट रही है।और आज एक बच्चे की जान चली गयी।सवाल यह उठता है कि आखिर जिला प्रशासन और बिजली विभाग आखिर कब तक ऐसी मौत को निमंत्रण देती रहेगी।पूर्व में ही जब एक घटना घटी तभी क्यों नही खम्भे को सुधरवाया गया।