कोमाखान : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर ब्... - CG Sandesh

कोमाखान : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित।

कोमाखान। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शास.सहकारी बैंक चौक कोमाखान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के छाया चित्र पर पुष्प माला अर्पित की गई तत्पश्चात मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के पुण्य तिथि के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक द्वारिकाधीश यादव के कर कमलों से फल,मास्क एवं साबुन का वितरण किया गया।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सन्तोष पटेल,प्रदीप यादव,किशोर महाराज,तूफान दीवान,कांती तिवारी,नरोतम सेन,भुवन साहू,गोलू जैन,मनोहर ठाकुर,शसांक श्रीवास्तव,इकबाल मिर्जा,हबीब खान,पोखन महानन्द,केजू यादव,समीर खान,भूपेंद्र देवांगन,राहुल श्रीवास,सुनील जैन,रसीद खान, गुलजार खान,प्रत्यूष बाबा,रिज़्जु खान,ब्लॉक कांग्रेस बागबाहरा शहर अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर राहुल सलुजा,विष्णु महानन्द,देवेश साहू,सिकन्दर ठाकुर,सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें