शहर के पाश इलाके में जिस्म फ़िरोसी, महिला दलाल सहित 2 गिरफ्तार
महासमुन्द सिटी कोतवाली ने की पीटा एक्ट की पहली कार्रवाई
शहर के पाश कालोनी कालेज रोड में पुलिस ने शुक्रवार दोपहर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने एक ग्राहक और दो महिला को गिरफ्तार किया है। तीनो पर पीटा एक्ट की करवाई की गई है। टीआई शेर सिंह बंदे ने बताया कि सूचना पर रेड कार्रवाई की गई। जिसमे रायपुर अमलीडीह निवासी प्रहलाद रंगवानी उर्फ बल्लू 40 व महासमुंद पिटियाझर निवासी महिला संदिग्ध हालत में पकड़े गए। जिस्म फरोशी का धंधा संचालित करने वाली महिला भी पकड़ी गई। पुलिस ने तीनो पर मामला दर्ज किया है। पीटा एक्ट की यह सिटी कोतवाली की पहली कार्रवाई है।
गौरतलब हैं कि महिला दलाल इससे पहले भी जिस्म फरोसी का धंधा करने के मामले में जेल जा चुकी है। साल भर पहले महिला दलाल प्रीति के घर मे एक पुलिस की नगर सैनिक महिला 4-5 अन्य लड़कियों के साथ पुरुष ग्राहक गिरफ्तार किया गया था।