राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर किसानों के खाते में पैसा आने से ... - CG Sandesh

राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर किसानों के खाते में पैसा आने से ,किसानों को मिलेगी राहत - करन दीवान

जैसे जैसे कोरोना काल का यह कठिन समय आगे बढ़ते जा रहा है,वैसे-वैसे प्रतिदिन-प्रतिपल नई-नई परिस्थितिया जन्म ले रही है। ऐसे दहशत भरे माहौल में भी छत्तीसगढ़ की भुपेश सरकार जनता की तकलीफों को दूर करने और गरीबो व असहायो को मदद पहुंचाने का हर संभव प्रयास कर रही है। अब 21 मई को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत किसानों के खाते में पैसा डालेंगे। उक्त बातों को कहते हुए पिथौरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन सिंह दीवान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सभी लोगो को सन्देश दिया कि आप सभी घर पर रहे सुरक्षित रहे व सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें।

कहा कि सभी को मालूम है कि हम आज विपत्ति काल से गुजर रहे है।छत्तीसगढ़ की गरीब एवं किसान हितैषी भुपेश सरकार ने गरीब परिवारों के हित में पुण्य का काम कर रही है। दीवान ने आगे कहा कि मौजूदा समय मे मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी गरीबो को 2 महीने के लिए मुफ्त राशन की सुविधा उपलब्ध करा रहे है,जो कि जनता की हित मे लिया निर्णय गया है।इसी तरह जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्य कर सरकार अपनी प्रतिबद्धता व कर्तव्यपरायणता की मिशाल पेश कर रही है। भुपेश सरकार जनता की तन मन और धन से हर तरह की सेवा में जुटी हुई है। बेहतर है कि कोविड 19 के इस बुरे दौर मे सरकार के साथ सहयोग करके जनसेवा में भागीदार बने ताकि हम सब मिलकर कोरोना से डंटकर मुकाबला करे और इस आपदा से निजात पाने में सफलता प्राप्त करें।


अन्य सम्बंधित खबरें