पिथौरा : आतंकवाद विरोध दिवस: पूर्व प्रधानमंत्री स्व., राजीव गांधी की पुण्यतिथि । मास्क एवं साबुन का किया गया वितरण।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा व निर्माता भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि 21 मई को कांग्रेस जनों के द्वारा आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव खेड़ीगांव पहुंचे। जहां उन्होंने स्वर्गीय श्री गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।श्रद्धांजलि सभा के बाद श्री यादव के द्वारा खेड़ीगांव के ग्रामीणों को मास्क और साबुन का वितरण किया गया।
महामारी के इस भीषण संकट के बावजूद भी संसदीय सचिव श्री यादव पहुंच रहे हैं गांव -गांव
बता
दें इस महामारी के भीषण संकट के बीच भी स्वयं की प्रवाह ना करते हुए
संसदीय सचिव यादव का ग्रामीणों के बीच पहुंचना और हाल-चाल जानना
लगातार जारी है। जिसके चलते यादव अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव- गांव
पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं जान रहे हैं और हाल-चाल पूछ रहे हैं। साथ
ही साथ यथासंभव उनकी समस्याओं का समाधान भी यादव के द्वारा तत्काल
किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
पिथौरा के अध्यक्ष करण सिंह दीवान , मनोहर पटेल, मनीराम अश्वनी यादव, बसंत,
लोकनाथ यादव तथा ग्रामीण जन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।