पिथौरा : डॉक्टर रमन सिंह जी के साथ हमें भी गिरफ़्तार करो - व... - CG Sandesh

पिथौरा : डॉक्टर रमन सिंह जी के साथ हमें भी गिरफ़्तार करो - विक्की

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं ज़िला महामंत्री विक्की सलुजा ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि टूल किट विवाद के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह खिलाफ झूठा एफ आई आर दर्ज होने के कारण भाजपा का एक एक कार्यकर्ता में काफ़ी आक्रोश है,कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा रोज सुबह कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और कुछ उनके समर्थक देश विदेश के बुद्धिजीवी वर्गों को ट्वीट करके टूल किट के औजार की तरह यह कहा जाता था कि हमें भारत को बदनाम करना है और मोदी को भी बदनाम करना है।निःसंदेह इस षडयंत्र से कांग्रेस का मुखौटा उतर गया है और सच सबके सामने आ चुका है।

भाजयुमो नेता विक्की सलुजा ने आगे कहा की कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने के लिए इतने निचले स्तर पर चले गए कि उनके द्वारा शर्मनाक ढंग से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को इस कोरोना के महामारी में अभद्र भाषा में ट्वीट करके देश को बदनाम करने का शर्मनाक कार्य किया है। और कहीं ना कहीं इनकी मंशा इस देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की थी। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की साजिश की बू इनके टूल किट से आ रही थी और जब इस विषय पर डॉ रमन सिंह जी ने अपना बयान दिया तो भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित अन्य नेताओं के खिलाफ एफ आई आर रजिस्टर करा दिया। इसलिए छत्तीसगढ़ का हर भाजपा कार्यकर्ता यह कह रहा है कि मैं भी रमन और मुझे भी गिरफ्तार किया जाए भूपेश हमें भी करो गिरफ्तार का नारा देकर सारे कार्यकर्ता एकजुट होकर उसका विरोध कर रहे हैं, और यदि छत्तीसगढ़ की भुपेश सरकार के द्वारा हमारे राष्ट्रीय नेताओं को गिरफ्तार करती है तो उसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और हम सब भी गिरफ्तारी देंगे।


अन्य सम्बंधित खबरें