news-details

कुल्हाड़ी मारकर मजदूर की निर्मम हत्या,वजह जानकर हैरान हो जायेगे

जशपुर जिला ग्राम दनगरी कर्मघाट रविवार शाम मिर्च की खेती में काम कर रहे हैं पहाड़ी कोरवा मजदूर की कुल्हाड़ी से मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक का अपना ससुर है नाम सहदेव राम उम्र लगभग 35 वर्ष बताया जा रहा है जो बगीचा ब्लाक के ग्राम दनगरी का निवासी है।मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को मृतक सहदेव राम करम घाट पर मिर्ची की खेती में मजदूरी कर रहा था। इस दौरान उसके साथ उसके भाई मामी और मां भी मजदूरी कर रहे थे। ससुर बिगो राम पहले मृतक के घर गया घर पर नहीं मिलने पर पता करते हुए ससुर मिर्च की खेती में देखने के लिए गया। खेती में सहदेव काम कर रहा था इसी दौरान ससुर ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया है। रविवार शाम उसे बगीचा में भर्ती कराया गया, जिस से मजदूर की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस घटना को संज्ञान में लेते हुए विवेचना में जुट गई है।




अन्य सम्बंधित खबरें