पुलिस जवान,ट्रैफिक पुलिस,कोविड टिका सेंटर में कार्यरत डॉक्टर,नर्स,सफाईकर्मी,मुक्तिधाम/मरघट में कार्य करने वालों का सम्मान....भोजन,पानी,मास्क,सेनेटाइजर,हेंडवास,भेंट कर किया धन्यवाद
कोरोना जैसी महामारी ने पूरे मानव समाज को तहस नहस कर घुटनो के बल लाकर खड़ा कर दिया है । ऐसी भयावह कल्पना शायद ही किसी ने की होगी । इस भयावह और महामारी के बीच कोरोना वारियर्स के रूप में एक ऐसा चेहरा हमारे सामने आया जो बुरे हालातों में भी समाज की सेवा में लगे रहे अपने परिवार औऱ स्वयम की जान की परवाह किये बगैर दिन रात सेवा करते हुये हजारों लाखों की जान बचाने का कार्य किया और कर रहे हैं ऐसे कोरोना वारियर्स का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य होना चाहिये ।
इसी तारतम्य में प्रदेश कांग्रेस के मुखिया आदरणीय मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल ने दिन रात मेहनत कर जीवनदान देने वाले सभी कोरोना वारियर्स को नमन करते हुऐ उनके कार्यों की प्रशन्सा की साथ ही समाज मे और भी ऐसे कई लोगों ने इस विषम परिस्थितियों में सामने आकर समाज के लिये संजीवनी का कार्य किया जिन्हें कोई कोई नही जानता था ऐसे लोगों को भी प्रदेश सरकार ने फ्रंट लाईन कोरोना वारियर्स का दर्जा देकर उनका भी मान बढ़ाया और सम्मानित किया इतना ही नही सरकार और प्रदेश संगठन की ओर से निर्देशित किया गया कि कॉंग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोरोना वारियर्स के बीच जाकर उनका निरन्तर सम्मान करते रहे जिसके पालन में जशपुर ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष श्री सूरज चौरसिया के नेतृत्व में अमन सिंह,अंशुल गुप्ता के साथ मिलकर कोरोना वारियर्स- पुलिस जवान,ट्रैफिक पुलिस,कोविड टिका सेंटर में कार्यरत डॉक्टर,नर्स,सफाईकर्मी,मुक्तिधाम/मरघट में कार्य करने वालों के पास जाकर सम्मान स्वरूप उन्हें भोजन,पानी,मास्क,सेनेटाइजर,हेंडवास,भेंट कर धन्यवाद दिया ।
साथ ही अपना बूथ कोरोना मुक्त के तहत जागरूकता लाने टिका हेतु रिजस्ट्रेशन
कराकर अधिक से अधिक लोगो को कोविड टिका सेंटर आकर टिका लगवाने प्रेरित किया
।। चौरसिया ने कहा किसी के बहकावे में न आयें औऱ न हीनअफवाहों में
विश्वास करें बल्कि बिना डर भय के निःशंकोच कोविड टिका सेंटर में जाकर टिका
लगवाएं टिका लगवाने जाते समय अपने साथ जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड/गरीबी
रेखा कार्ड/अंत्योदय कार्ड,लेकर जायें ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।ब्लॉक
अध्यक्ष सूरज चौरसिया ने जिला प्रभारी एंव खाद्यमन्त्री अमरजीत भगत
जी, जशपुर के तेज तर्रार युवा विधायक विनय भगत जी के प्रति आभार
व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एंव सहयोग के कारण ही आम जनता के
हित मे लगातार बेहतर करने की कोशिश की जा रही है साथ ही जिलाध्यक्ष श्री
मनोज सागर यादव एंव जशपुर प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल जी को
धन्यवाद ज्ञापित कर कहा उनका भी सहयोग निरन्तर प्राप्त हो रहा है।।