चक्रवात ’यास’ से जिले में अंधड़ एवं बारिश की आशंका, अंधड चलने... - CG Sandesh

चक्रवात ’यास’ से जिले में अंधड़ एवं बारिश की आशंका, अंधड चलने से आम, लीची उत्पादकों को फिर झेलनी होगी नुकसान

मध्यपूर्वी बंगल की खाड़ी मे गहन दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जा उत्तर से उत्तर पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ रही है जो अगले 24 घंटे में चक्रवातीय तुफान ’यास’ में तब्दील हो जायेगा और इसकी उत्तर सेउत्तरपश्चिमी दिशा की ओर बढ़ते हुए 25 मई को उग्र से अति उग्र चक्रवातीय तुफान का रूप ले लेगी और 26 मई को उत्तरी उड़िसा तथा पश्चिम बंगाल एवं इसके आसपास के क्षेत्र को क्रास कर 27 मई को रांचाी के आसपास डिप्रेशन की स्थिति उत्पन्न करेगी ।

कृषि मौसम विशेषज्ञ एस. के. भुआर्य द्वारा बताया गया की कल से ही जिले में मध्यम बादल के साथ-साथ झोंकेदार हवा देखी जा रही है दोपहर की आबजर्वेशन में हवा की गति 22 किमी प्रति घंटा थी राॅंची के आसपास डिप्रेशन से डिप डिपे्रशन की स्थिति बनने से जशपुर जिले के साथ-साथ इससे लगे जिले में 52-61 किमी प्रति घंटे की गति से अंधड़ चलने की संभावना रहेगी एवं इस दौरान आसमान में घने बादल देखने का मिल सकती है तथा तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट की आशंका है हालांकी जशपुर 26 से 28 मई तक गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हेतु येलो अलर्ट पर है परन्तु जिले से लगे उड़िसा एवं झारखण्ड के जिले अंधड़ एवं गरज चमक के साथ-साथ भारी वर्षा हेतु रेड एवं आरेंज अलर्ट पर है । अंधड़ चलने की संभावना को देखते हुए किसानों को सुझाव है कि वे समय रहते कृषि उत्पाद को सुरक्षित कर लेवे एवं आम लीची की फसल जो पेड़ों पर तथा पकने की अवस्था अथवा तैयार फसल है उन्हें तोड़कर सुरक्षित रख लेवे ताकि अधिक नुकसान से बचा जा सके धान मक्के की फसल जो पककर तैयार है उन्हें कटाई कर एवं कटी फसल को सुरक्षित रखा जा सकता है ।


अन्य सम्बंधित खबरें