नगर पालिका में बन रहे कल्चरल हॉल का निरीक्षण करने पहुंचे संसदीय सचिव
नगर पालिका परिषद बागबाहरा में बन रहे कल्चरल का निरीक्षण करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव आज बागबाहरा पहुंचे।
यादव ने बागबाहरा में बन रहे कल्चरल हॉल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही श्री यादव के द्वारा बागबाहरा के कोविड- केयर सेंटर के विषय में भी जानकारी ली गई।
अवसर पर बागबाहरा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष हीरा सेतराम बघेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष रवि निषाद , पार्षद गण मंता यादव, राम कुमार ठाकुर, आसाराम बांधे, एल्डरमैन गण विष्णु महानंद, सिकंदर ठाकुर, युवा एल्डरमैन राहुल सलूजा, नवनीत सलूजा, पार्षद प्रतिनिधि ताम्रध्वज बघेल, राजेश सोनी, बड़ा खान ,भक्त राम मांझी, धर्मेंद्र ठाकुर, जयंती चंद्राकर, हरि यादव, राकेश शर्मा, लखबीर छाबड़ा, गिरीश पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।