चक्रवाती तुफान ’यास’ का असर जशपुर एवं इससे लगे जिलों में
जशपुर जिला यास का असर जशपुर एवं इससे लगे जिलों में 26 एवं 27 मई को भारी वर्षा कृषि विज्ञान केन्द्र जशपुर में पदस्थ कृषि मौसम विशेषज्ञ एस. के. भूआर्य द्वारा जानकारी दी गई है की ’यास’ चक्रवाती तुफान से जिले एवं इससे लगे जिलों में भारी वर्षा की संभावना है ऐसी परिस्थिति में खेतों में कार्य करने से बचे गरज चमक वाले मौसम में पानी एवं उंचे पेड़ों से दूर रहें ।
कृषि विशेषज्ञ सलाह
मध्यम से भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए
कृषि उत्पादों को सुरक्षित स्थानों में रखें, परिपक्व फलों की कटाई या
तुड़ाई करें खेतों में पानी जमाव की स्थिति से बचने के लिए खेतों से
अतिरिक्त पानी निकालने की व्यवस्था करें एवं किसी भी प्रकार की खाद एवं
कृषि रासायनों के उपयोग से बचें । मुर्गियों एवं पशुओं को शेड में रखें और
उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। एस्बेस्टस शीट उड़ने से बचाने के लिए भारी
वस्तुओं को शीट के उपर दिवाल अथवा बीम के पास रखें।