जशपुर : झीरम घाटी के शहीदों को किया गया नमन, प्रदेश में 25 म... - CG Sandesh

जशपुर : झीरम घाटी के शहीदों को किया गया नमन, प्रदेश में 25 मई को मनाया गया ‘झीरम श्रद्धांजलि दिवस’


ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जशपुर एंव जिलाध्यक्ष मजदूर कांग्रेस, प्रदेश सचिव विधि विभाग सूरज चौरसिया ने कहा देश के इतिहास में इस दिन को काला दिवस के रूप में जाना जायेगा इस घटना ने पूरे देश को झझकोर कर रख दिया था इस घटना ने साबित कर दिया था कि तात्कालिक मुख्यमन्त्री रमन सिंह के शासन में कानून व्यवस्थाओ की धज्जियां कैसे उड़ाई जा रही थी । उक्त घटना ने प्रदेश कांग्रेस के जमीन से जुड़े कद्दावर नेताओं को खो दिया इस घटना में कांग्रेस पार्टी के जन नेता प्रदेश अध्यक्ष स्व.श्री नंदकुमार पटेल, बस्तर टाइगर स्व.श्री महेंद्र कर्मा, स्व.श्री विद्याचरण शुक्ल, स्व.श्री अजय मुदलियार जी के साथ साथ हमारे देश के कई जांबाज जवान, कर्मचारी, औऱ आम जनता की शहादत हुई थी । उनकी याद में पच्चीस मई को शहीद नेताओं औऱ जवानों को नमन करते हुऐ झीरम श्रद्धांजलि दिवस के रूप प्रदेश भर में मनाया जाता है  ।

इसी तारतम्य में ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी जशपुर द्वारा कॉंग्रेस भवन जशपुर में झीरम श्रद्धांजलि दिवस शहादत दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर जशपुर विधानसभा के संवेदनशील विधायक श्री विनय भगत के मार्गदर्शन में गरीब,मजदूर,एंव कमजोर वर्गों को सुखाराशन, सेनेटाइजर, मास्क, हेंडवास, वितरण किया गया ।

उक्त अवसर पर मुख्यरूप से ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूरज चौरसिया,ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष मनमोहन भगत,जिला उपाध्यक्ष श्री तालकेश्वर सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष बाखला,अल्पसंख्यक ब्लाक अध्यक्ष शोयब खान, महिला कांग्रेस से जिला अध्यक्ष शहर श्रीमति किरण कांति सिंह,जिला उपाध्यक्ष एंजलीना केरकेट्टा,ब्लाक अध्यक्ष प्यारी कुजूर, वरिष्ठ कांग्रेसी उर्मिला भगत, एल्डरमेन सबनम खातून, निर्मला के साथ युवक कांग्रेस से विधानसभा उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, जिला महासचिव रिजवी अंसारी, जिला सचिव आसिफ खानरमीज खान, साजिद इमाम, माजिद इमाम, गणेश गुप्ता, अमन सिंह, प्रतीक सिंह, कलेश्वर राम, संजय दास,  के साथ सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


अन्य सम्बंधित खबरें