जशपुर : धड़ल्ले से हो रही वनों की कटाई, वन विभाग की कार्यवाही... - CG Sandesh

जशपुर : धड़ल्ले से हो रही वनों की कटाई, वन विभाग की कार्यवाही से ग्रामीण असन्तुष्ट

सन्ना तहसील वनपरिक्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरकुरिया गांव के दबंगों ने धड़ल्ले से वनों की कटाई की जिन्हें कोई रोक थाम करने वाला कोई नहीं है. और ना ही कानूनी प्रक्रिया उन तक नहीं पहुंच पाती है.

आपको बता दें कि वनपरिक्षेत्र मण्डल चौकी पंड्रापाठ ग्राम कुरकुरिया का गोपाल यादव नामक व्यक्ति मनमानी रूप से साल की पेंड को कटाई करता है. जिसपर गांव के कुछ लोगों द्वारा आपत्ति जताई और ग्रामीणों ने मौके पर वन कर्मियों को सूचना दी गई, जब विभाग वाले ने दबंग से पूछताछ की तो दबंग द्वारा कहा जाता है कि जलाऊ के लिए कटाई कर रहा हूं, और वन विभाग के द्वारा फिर वही दबंग को सौंप दिया जाता है,  जबकि पूरी लकड़ियों को जप्त करनी चाहिए था. ऐसे कारवाई को नहीं मानते ग्रामीण, इस तरीक़े की करवाई से ग्रामीण असन्तुष्ट हैं.

जब पूरे मामले में जंगल दरोगा नरेंद्र सिंह यादव से बात की तो उन्होंने कहा कि हमने जितना कार्यवाही करनी थी कर दी 1 हजार का पर्ची काटी गई है और जलाऊ लकड़ी गोपाल यादव को सौंप दिया गया है, और वहीं आधे लकड़ी को वन विभाग कर्मी डिपो लेकर गए और आधे को आरोपी गोपाल यादव को सौंप दी गई, साफ़ तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है ऐसे ही लोग जलाऊ लकड़ी के लिए गिरे पड़े हुए लकड़ियों को ले जाने की वजाए जिंदा बड़े पेड़ नीचे से ही काट कर बर्बाद की जा रही है, और ऐसे ही जंगलों में कई जगहों पर बिन वज़ह काट काट कर छोड़ दिया गया है, अगर अपराधियों को संरक्षण दिया जाए तो जंगलों की क्या हाल स्थिति होगी, आखिर कार इतना वन विभाग द्वारा क्यों मनोबल बढ़या जा रहा जहां लकडाउन का फायदा उठाते हुए लकड़ी कि अवैध तस्करी करने वाले के द्वारा वन की कटाई कर वन आपदा को क्षती पहुंचा रहे हैं आखिर क्यूं कार्यवाही नही होती कोई करवाई. आरोपियों को आखिर कार कब तक चलेगी मनमानी राज ?


अन्य सम्बंधित खबरें