पिथौरा : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा के द्वारा, झीरम घाटी में शहीद वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को दी श्रधांजलि
25 मई को प्रदेश कांग्रेस के आव्हान व जिला कांग्रेस के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस पिथौरा के तत्वावधान में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करण सिंह दीवान के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा के दौरान बस्तर के झीरम घाटी में नक्सलियों द्वारा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ की हत्या कर दी गई आज उन्हें श्रधांजलि देने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था,
अमर शहीदों की आठवीं पूण्य तिथि पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण
दीवान, पूर्व अध्यक्ष अनन्त सिंह वर्मा , नगर पंचायत अध्यक्ष आत्मा राम
यादव, जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत कुलवंत खनूजा
, वरिष्ठ कांग्रेसी रमा शंकर तिवारी, काशीराम शर्मा, जनपद सदस्य लेखराम
दीवान, गड़बेडा उप सरपंच महेश्वर चीनी पटेल, अरण्ड सरपंच देवराज ठाकुर ,
जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत सोनी, प्रदेश सचिव युवक कांग्रेस सुमित सिंघल
बिट्टू, पार्षद गन राजू सिन्हा, तरुण पाण्डे, जिला उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस
विकास शर्मा, अरविन्दर छाबड़ा, नरेन्द्र सेन, आकाश महंती, ज्योतिष अग्रवाल,
खेमचंद दीवान , शहीद दिवस पर अनन्त वर्मा, आत्मा यादव, बबलू सोनी , लेखराम
ने सम्बोधित किया , आभार प्रदर्शन सुमीत ने किया, इस पूरे कार्यक्रम का
संचालन ब्लाक कांग्रेस महामंत्री दिनेश नामदेव ने किया।