बागबाहरा : सामाजिक समरसता बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने किया ... - CG Sandesh

बागबाहरा : सामाजिक समरसता बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने किया अंकित बागबाहरा को न्यायालय में पेश किया

सामाजिक समरसता बिगाड़ने के आरोप में कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अंकित के खिलाफ 22 मई को अपराध पंजीबद्ध किया गया था। इस मामले को लेकर साहू समाज लामबंद हो गया था। सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने सामाजिक-राजनीतिक बहिष्कार का प्रस्ताव पारित किया। जिला से लेकर राजधानी तक लामबंदी कर कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा।

 इस बीच आज सुबह अंकित ने बागबाहरा थाना पहुंच कर सरेंडर कर दिया। थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय में पेश करने रवाना कर दिया गया है। इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी से निष्कासित करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम ने जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने अधिकृत किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें