पिथौरा : ग्राम सानटेमरी मैं महात्मा गांधी नरेगा योजना ग्रामीणों के लिए फिर बना संजीवनी, लॉकडाउन में ग्रामीणों को गांव में ही मिल रहा रोजगार
वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ग्रामीण क्षेत्र के लिए संजीवनी बन गई है। पंचायत सानटेमरी मैं ग्रामीणों को अपने गांव में ही रोजगार का अवसर मिला । इसके लिए महासमुंद जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण व्यवस्था करते हुए बड़े पैमाने में योजना अंतर्गत कार्य स्वीकृत किए गए जिसका परिणाम है कि
जिले के पिथौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्य प्रगतिरत हैं
जिसमें ग्राम सानटेमरी मैं तालाब गहरीकरण कार्य, नया तालाब निर्माण अन्य
कार्य किए जा रहे हैं।
विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्य प्रगति रथ
हैं तथा इन कार्यों में पंजीकृत मजदूरों को नियमित रोजगार का अवसर मिल रहा
है साथ ही समय में मजदूरी भुगतान हो जाने से ग्रामीणों को लॉकडाउन के
दौरान आर्थिक परेशानी से बच रहे है। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महासमुंद
जिले में ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार प्रदान करना का सिलसिला निरंतर
जारी है।