बागबाहरा : एल्डरमैन निधि से होने वाले बोर खनन का संसदीय सचिव... - CG Sandesh

बागबाहरा : एल्डरमैन निधि से होने वाले बोर खनन का संसदीय सचिव ने किया पूजन

नगर पालिका परिषद बागबाहरा के एल्डरमैन एवं युवा कांग्रेसी नेता राहुल सलूजा के एल्डरमैन निधि से गुरुद्वारा परिसर बागबाहरा में बोर खनन का कार्य होना स्वीकृत हुआ है।
उक्त बोर खनन की पूजा आज छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती हीरा सेतराम बघेल के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा शहर अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष रवि निषाद, पार्षद गण मँता यादव , राम कुमार ठाकुर, एल्डरमैन गण विष्णु महानंद, नवनीत सलूजा, राहुल सलूजा , नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सेतराम बघेल, पार्षद प्रतिनिधि ताम्रध्वज बघेल, वरिष्ठ कांग्रेसी गणेश शर्मा, कांग्रेस नेता खोमेश साहू ,रमेश साहू, सिख समाज अध्यक्ष लखबीर छाबड़ा ,हरमीत सिंह बग्गा, बलवीर बग्गा किशन जगवानी ,रघुवीर सिंह, अमरीश छाबड़ा, जसविंदर सिंह सलूजा, विक्की जैन, गिरीश पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें