फीडिंग इंडिया रायपुर, इंसान ही नहीं भूखे बेजुबान के पेट का भी रख रही ख्याल
फीडिंग इंडिया रायपुर , जिनका उद्देश्य पूरे समुदाय को एक साथ लाना, कोरोना महामारी के पहले से ही सक्रिय फीडिंग इंडिया टीम ने कई जगहों पर भोजन वितरण कर अनेक गरीबों वा असहाय बेघरों की मदद को सामने आए बल्कि लॉकडाउन के पहले चरण में भी पलायन करने वाले मजदूरों की भोजन बांट कर बहुत मदद की, फीडिंग इंडिया रायपुर टीम लगातार हर महीने भोजन वितरण को लेकर राजधानी में सक्रिय है, टीम के वॉलंटियर शाश्वत सरकार का कहना है कि महामारी के दौरान कुछ परिवार द्वारा गुप्त दान के माध्यम राजधानी के कुछ गरीबी इलाकों में भोजन का वितरण किया गया है
वहीं टीम की वॉलंटियर वाचना लाबान ने बताया कि रोटी बैंक सिर्फ लोगो तक ही
नहीं बल्कि अन्य भूखे जानवरो के लिए भी काम करती है, क्यूंकि लॉकडॉउन के
बाद सभी जगह बाज़ार दुकान बंद हो गए और ऐसे में गली में घूमने वाले जानवरों
की हालत और बदतर होती गई,

हर महीने हमारी कोशिश रहती है कि ज्यादा
से ज्यादा सभी बेघर,और बाहरी राज्य से आए मजदूरों उनके बच्चे गरीब
परिवारों के पास भोजन पहुंचता रहे, जिसके लिए पूरी टीम रात में भी काम करने
को तैयार रहती है।इस बार पूरे समुदाय को एक साथ लाना! रोटी
बैंक एक अवधारणा है जहां एक विशेष क्षेत्र का चयन किया जाता है जिसमें ऐसे
परिवार जो सप्ताह में किसी विशेष दिन पर किसी भी संख्या में रोटी दान करना
चाहते हैं। यह एक नियमित ड्राइव है और जरूरतमंद को भोजन वितरण करने अगर कोई
हिस्सा बनना चाहता है या अपने क्षेत्र को शामिल करना चाहता है .. हमसे
संपर्क करें .. न्यूनतम रोटी/ भोजन पैक गणना आवश्यक: 30
अधिक जानकारी के
लिए संपर्क करे -
Ranjan Krishna Paul - 9907777705
shaswat sarkar - 9300364248
