बागबाहरा : कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को जन्मदिन की बधाई देने के लिए पहुंचे संसदीय सचिव
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री, कृषि एवं जलसंसाधन विभाग रविन्द्र चौबे के जन्म दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव रायपुर पहुंचे ।
संसदीय सचिव श्री यादव के द्वारा जन्म दिवस की अवसर पर श्री चौबे को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। साथ ही साथ श्री यादव ने कृषि मंत्री रविंद्र चौबे जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
अन्य सम्बंधित खबरें