बागबाहरा : दंतैल हाथी ने ली फिर एक महिला की जान - CG Sandesh

बागबाहरा : दंतैल हाथी ने ली फिर एक महिला की जान

जिला में दंतैलों का आंतक बढ़ता जा रहा है जानमाल का नुकसान लगातार जारी है दंतैलों के कारण अभी तक दो दर्जन से अधिक लोगो की मौत हाथियों के कुचलने से हो गई है।

वन अमला भी हांथीयों पर सतत निगरानी कर ग्रामीणों को चेतावनी और हाथियों से दूर रहने हिदायत दे रही है। बागबाहरा वन परिक्षेत्र का मामला मिली जानकारी के अनुसार धरमपुर निवासी मृतिका बिसाहीन बाई विश्वकर्मा (40)उसका पति प्रेमसागर भांजी खुशबु शनिवार की अलसुबह 03.00 के आसपास मनरेगा में काम करने के लिए ग्राम बिजराडीह जा रहे थे।

रास्ते में अचानक दो दंतैल के आ जाने से प्रेमसागर व् खुशबु जान बचाने के लिए भाग गए लेकिन बिसाहीन बाई विश्वकर्मा भाग नही पाई और दंतैलो ने उसे अपना शिकार बना लिया ।इस मामले में बागबाहरा वन परिक्षेत्र के असिटेंट रेज अधिकारी कमलनारायण नामदेव ने बताया कि मृतिका बिसाहीन बाई की मौत दंतैलो की वजह से हुई है उनका लाश पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा है शासन के नियामानुसार अनुग्रह राशि दी जाएगी।


अन्य सम्बंधित खबरें