बागबाहरा : चलती मोटरसायकल से छात्रा का मोबाइल छीनकर भाग रहे थे आरोपी, पुलिस ने पकड़ा
बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम नरतोरी की एक छात्रा का मोबाइल दो व्यक्ति चलती मोटरसायकल में लूटकर चले गए, जिसके कुछ ही देर बाद पुलिस ने उन्हें नाकाबंदी में पकड़ लिया. और उनपर मामला दर्ज किया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार योगी ताण्डे माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुन्द में B.S.C प्रथम वर्ष में पढाई कर रही है, जहाँ 28 मई 2021 को 10:00 बजे अपने बडे भाई प्रेम सागर ताण्डे व सहेली भारती नारंग के साथ मोटर सायकल से कालेज के कार्य से महासमुन्द जा रही थी.
इसी दौरान करीबन 11:30 बजे प्रतिभा पब्लिक स्कूल पैट्रोल पम्प के पास बागबाहरा में, एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति बैठे थे पीछे तरफ से आए और मोटर सायकल को पास सटाकर योगी के हाथ को खीचे और हाथ में पकडे आईटेल कंपनी की टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 7000 रूपये को खीच कर लुटकर खल्लारी की ओर भाग गये.
आरोपी एक ग्रे कलर की स्प्लेण्डर क्रमांक CG 04 LX 1672 थे जिनकी सुचना किसी व्यक्ति ने खल्लारी थाना में दी और नम्बर नोट कराया.
इसके बाद छात्रा भी भी तुरंत खल्लारी थाना पहुचे जहाँ कुछ पुलिस वाले उन्ही दोनों लडको एवं मोटर सायकल को रोककर पूछताछ कर रहे थे पूछताछ के दौरान मोटर सायकल चालक ने अपना नाम किशोर वर्मा पिता राम कुमार वर्मा उम्र 31 साल साकिन ग्राम उडकुडा बजरंग नगर वार्ड क्र0 19 थाना खमतराई जिला रायपुर तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अजय कुमार निर्मलकर पिता राजेन्द्र प्रसाद निर्मलकर उम्र 21 साल साकिन ग्राम उडकुडा थाना खमतराई जिला रायपुर का रहने वाला बताया.
उनके पास से छात्रा का लुटे हुये मोबाईल भी मिला जिसे खल्लारी थाना स्टाफ द्वारा बागबाहरा थाना को सूचना दिये तब बागबाहरा के स्टाफ आकर दोनों आरोपियों और मोटर सायकल सहित मोबाईल लेकर बागबाहरा आये.